43 की उम्र में 23 की लगीं श्रिया सरन, 9 Photos में देखें अजय देवगन की ऑनस्क्रीन वाइफ का ग्लैमरस लुक

Published : Aug 18, 2026, 10:38 AM IST

श्रिया सरन अक्सर अपने ग्लैमरस अंदाज से फैंस का ध्यान खींचती हैं। 17 अगस्त की शाम एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ बेहद खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें उनका स्टाइलिश और एलिगेंट लुक देखने को मिला। आइए दिखाते हैं, उनकी 8 खूबसूरत तस्वीरें।

1/9

श्रिया ने अपने लेटेस्ट फोटोशूट में रेड कलर के खूबसूरत गाउन को चुना। गाउन में उनका फिगर और स्टाइल बेहद शानदार नजर आया।

2/9

डीप नेक रेड गाउन के साथ अजय देवगन की ऑनस्क्रीन वाइफ श्रिया सरन ने मिनिमल मेकअप किया था। खुले बालों के साथ अदाकारा बहुत ही ऑसम लग रही थीं।

3/9

रेड गाउन वाली तस्वीरों में उनका अंदाज काफी बोल्ड और कॉन्फिडेंट नजर आया। उनकी खूबसूरती देखकर फैंस की नजरें तस्वीरों पर टिक गईं।

4/9

श्रिया सरन ने रेड गाउन के साथ नो ज्वेलरी लुक चुना था। अदाकारा का परफेक्ट फिगर देखकर फैंस तारीफ कर रहे हैं। हार्ट और फायर इमोजी की बरसात तस्वीरों पर कर रहे हैं।

5/9

रेड गाउन के बाद श्रिया ऑफ व्हाइट शॉर्ट ड्रेस में नजर आईं। इस लुक में उनका अंदाज ग्लैमरस होने के साथ-साथ काफी एलिगेंट भी लगा।

6/9

अलग-अलग पोज में खिंचवाई गई तस्वीरों में एक्ट्रेस ने अपने फैशन सेंस से एक बार फिर साबित कर दिया कि उम्र उनके स्टाइल के आड़े नहीं आती।

7/9

श्रिया सरन ने साल 2001 में तेलुगु फिल्म 'इष्टम' से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। इसके बाद 'संतोषम', 'नुव्वे नुव्वे', 'चत्रपति' और 'शिवाजी: द बॉस' जैसी फिल्मों ने उन्हें साउथ सिनेमा की फेमस अदाकाराओं में शामिल कर दिया।

8/9

हिंदी सिनेमा में उन्होंने 2003 में 'तुझे मेरी कसम' से डेब्यू किया था। इसके बाद 'आवारापन', 'मिशन इस्तांबुल' और 'दृश्यम' जैसी फिल्मों में नजर आईं। अजय देवगन के साथ 'दृश्यम' में नंदिनी सालगांवकर के किरदार ने उन्हें हिंदी दर्शकों के बीच खास पहचान दिलाई।

9/9

श्रिया सरन की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने 19 मार्च 2018 को रूसी टेनिस खिलाड़ी और बिजनेसमैन आंद्रेई कोसचीव से शादी की थी। जनवरी 2021 में श्रिया और आंद्रेई एक बेटी के माता-पिता बने, जिसका नाम राधा है।

Related Galleries

Get the latest entertainment photo galleries featuring your favorite celebrities, actors, actresses, filmmakers, musicians, and television stars. Explore exclusive images from movie launches, promotional events, award ceremonies, red-carpet appearances, celebrity outings, and trending entertainment moments. Stay updated with visual stories and picture galleries covering the biggest happenings from the entertainment world.