Sukriti Kakar ने की सगाई, 10 Photos में देखें BF शौमिक संग सिंगर का रोमांटिक अंदाज

Published : Aug 11, 2026, 07:44 PM IST

‘कर गई चुल्ल’ फेम सिंगर सुकृति कक्कड़ ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड शौमिक शेट्टी संग सगाई कर ली है। कपल ने रोमांटिक अंदाज में इस खास पल को सेलिब्रेट किया। 9 तस्वीरों में देखें सुकृति और शौमिक की खूबसूरत केमिस्ट्री।

1/10

‘कर गई चुल्ल’ जैसे सुपरहिट गाने से अपनी खास पहचान बनाने वालीं मशहूर सिंगर सुकृति कक्कड़ की जिंदगी में एक नई शुरुआत हुई है। सुकृति ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड शौमिक शेट्टी के साथ सगाई कर ली है।

2/10

सिंगर ने सोशल मीडिया पर अपनी सगाई और प्रपोजल की कुछ बेहद खूबसूरत तस्वीरें शेयर कर फैंस को सरप्राइज दिया। फैंस इस कपल को देखकर ढेर सारी बधाई दे रहे हैं।

3/10

सुकृति कक्कड़ और शौमिक शेट्टी की सगाई का अंदाज काफी ड्रीमी रहा। दोनों खूबसूरत वादियों के बीच नजर आ रहे हैं। शौमिक घुटनों पर बैठकर सुकृति को प्रपोज करते दिखाई दे रहे हैं।

4/10

शौमिक के हाथों अंगूठी पहनकर सुकृति अपनी भावनाओं को काबू नहीं कर पाई और छूकर उसे किस कर लिया।

5/10

सुकृति इस खास मौके पर ग्रीन कलर के खूबसूरत गाउन में नजर आईं, जबकि शौमिक ने ब्राउन कोट-पैंट पहना था। दोनों की जोड़ी तस्वीरों में बेहद प्यारी लग रही है।

6/10

सगाई की तस्वीरें शेयर करते हुए सुकृति कक्कड़ ने बेहद खूबसूरत कैप्शन लिखा। उन्होंने अपनी पोस्ट के साथ ‘Today, tomorrow, forever’ यानी ‘आज, कल, हमेशा के लिए’ लिखा।

7/10

सगाई की तस्वीरों में सुकृति और शौमिक के बीच की बॉन्डिंग साफ नजर आ रही है। कभी दोनों एक-दूसरे के साथ रोमांटिक पोज देते दिखाई दे रहे हैं तो कभी खूबसूरत प्राकृतिक नजारों के बीच अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं।

8/10

सुकृति कक्कड़ बॉलीवुड की जानी-मानी प्लेबैक सिंगर हैं। उन्होंने अपने करियर में कई लोकप्रिय गानों को अपनी आवाज दी है।

9/10

सुकृति कक्कड़ सबसे ज्यादा लोकप्रियता फिल्म ‘कपूर एंड संस’ के सुपरहिट गाने ‘कर गई चुल्ल’ से मिली। यह पार्टी सॉन्ग रिलीज होते ही युवाओं के बीच काफी फेसम हो गया था।

10/10

सुकृति अपनी बहन प्रकृति कक्कड़ के साथ भी कई गानों पर काम कर चुकी हैं। दोनों बहनों की जोड़ी ने बॉलीवुड के साथ-साथ इंडिपेंडेंट म्यूजिक में भी अपनी पहचान बनाई है।

Related Galleries

Get the latest entertainment photo galleries featuring your favorite celebrities, actors, actresses, filmmakers, musicians, and television stars. Explore exclusive images from movie launches, promotional events, award ceremonies, red-carpet appearances, celebrity outings, and trending entertainment moments. Stay updated with visual stories and picture galleries covering the biggest happenings from the entertainment world.