Sisters Day 2026: कोई गोल्फर, कोई आर्मी ऑफिसर, क्या करती हैं इन 10 हीरोइनों की ख़ूबसूरत बहनें

Published : Aug 02, 2026, 01:28 PM IST

हर साल अगस्त महीने के पहले रविवार को सिर्फ फ्रेंडशिप डे ही नहीं मनाया जाता, यह बहनों के लिए भी समर्पित होता है। इस दिन सिस्टर्स डे भी मनाया जाता है। देखिए बॉलीवुड एक्ट्रेसेस की खूबसूरत बहनों की तस्वीरें...

1/10

दीपिका पादुकोण की बहन अनीशा पादुकोण एक प्रोफेशनल गोल्फर हैं। वह अपनी बहन की तरह लाइमलाइट में रहना पसंद नहीं करतीं और निजी जिंदगी को मीडिया से दूर रखती हैं। अनीशा बेहद कम सार्वजनिक कार्यक्रमों में नजर आती हैं और खास मौकों पर ही परिवार के साथ दिखाई देती हैं।

2/10

आलिया भट्ट की सबसे करीबी हमराज उनकी बहन शाहीन भट्ट हैं। शाहीन पेशे से स्क्रीनराइटर और लेखिका हैं। हालांकि, आलिया की तुलना में वह ग्लैमर और शोबिज की दुनिया से काफी दूर रहकर अपनी निजी जिंदगी जीती हैं।

3/10

अमृता राव की बहन प्रीतिका राव भी मनोरंजन जगत से जुड़ी हैं। जहां अमृता ने फिल्मों में अपनी पहचान बनाई, वहीं प्रीतिका ने टीवी इंडस्ट्री में शानदार अभिनय के दम पर घर-घर में अपनी अलग पहचान बनाई।

4/10

दिशा पाटनी की बहन खुशबू पाटनी भी अपनी बहन की तरह प्रतिभाशाली हैं। दिशा जहां फिल्मों में अपने अभिनय और फिटनेस से लोगों का दिल जीतती हैं, वहीं खुशबू एक ट्रेंड सेना अधिकारी हैं और देश की सेवा को समर्पित शांत और सादगी भरी जिंदगी जीती हैं।

5/10

भूमि पेडणेकर अपनी जुड़वां बहन समीक्षा पेडणेकर के साथ बेहद खास रिश्ता साझा करती हैं। समीक्षा पेशे से वकील और एंटरप्रेन्योर हैं। अपनी खूबसूरती और व्यक्तित्व के कारण वह किसी भी बॉलीवुड अभिनेत्री को कड़ी टक्कर देती नजर आती हैं।

6/10

बिपाशा बसु हमेशा अपने परिवार को सबसे ज्यादा महत्व देती हैं। वह अक्सर अपनी छोटी बहन बिजोयता बसु के साथ क्वालिटी टाइम बिताती हुई नजर आती हैं और दोनों के बीच गहरी बॉन्डिंग देखने को मिलती है।

7/10

सोनम कपूर की छोटी बहन रिया कपूर फैशन इंडस्ट्री की अच्छी समझ रखती हैं। वह फिल्म निर्माण से भी जुड़ी रही हैं और निर्देशन के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाने की तैयारी करती रही हैं।

8/10

कृति सेनन की छोटी बहन नूपुर सेनन का जन्म 15 दिसंबर 1995 को हुआ था। वह एक ट्रेंड सिंगर और एक्ट्रेस हैं। नूपुर ने 10 जनवरी 2026 को उदयपुर, राजस्थान में गायक स्टेबिन बेन के साथ ईसाई और हिंदू दोनों रीति-रिवाजों से आयोजित भव्य समारोह में शादी की थी।

9/10

जाह्नवी कपूर की छोटी बहन खुशी कपूर ने नेटफ्लिक्स की फिल्म 'द आर्चीज' (2023) में बेट्टी कूपर का किरदार निभाकर अपना एक्टिंग डेब्यू किया। वे 'लवयापा' और 'नादानियां' जैसी फिल्मों में भी दिख चुकी हैं। उनकी अगली फिल्म 'मॉम 2' है।

10/10

करीना कपूर की बड़ी बहन करिश्मा कपूर बॉलीवुड की मशहूर और सफल एक्ट्रेसेस में गिनी जाती हैं। करिश्मा ने 'राजा हिंदुस्तानी' और 'दिल तो पागल है' जैसी सुपरहिट फिल्मों के दम पर 1990 के दशक में इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस में अपनी जगह बनाई।

Related Galleries

Get the latest entertainment photo galleries featuring your favorite celebrities, actors, actresses, filmmakers, musicians, and television stars. Explore exclusive images from movie launches, promotional events, award ceremonies, red-carpet appearances, celebrity outings, and trending entertainment moments. Stay updated with visual stories and picture galleries covering the biggest happenings from the entertainment world.