शोभिता धुलिपाला ने अपने 'देवी अवतार' से जीता दिल, देखें शानदार ICW के 12 PHOTOS

Published : Jul 30, 2026, 02:31 PM IST

एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला ने इंडिया कॉउचर वीक 2026 के ग्रैंड फिनाले में अपनी दमदार मौजूदगी से फैशन प्रेमियों का दिल जीत लिया। उन्होंने फैशन डिजाइनर राहुल मिश्रा के शो का क्लोजर किया। आइए दिखाते हैं 12 फोटोज में रैंप वॉक करती शोभिता और अन्य मॉडल।

1/12

बॉलीवुड और साउथ अदाकारा शोभिता धुलिपाला एक बार फिर से रैंप पर उतकर सबको दीवाना बना दिया। वो ह्यूंदै इंडिया कॉउचर वीक 2026 के ग्रैंड फिनाले में रैंप वॉक करती नजर आईं।

2/12

शोभिता धुलिपाला ने फैशन डिजाइनर राहुल मिश्रा के 'Devi: The Eternal Muse' कलेक्शन की शोस्टॉपर बनीं।

3/12

शोभिता धुलिपाला का लाइव ट्रांसफॉर्मेशन किया गया। रैंप पर चलते हुए उनके साथ चल रही मॉडल ने उन्हें देवी के रूम में सजाया। रैंप वॉक का वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

4/12

राहुल मिश्रा का 'Devi: The Eternal Muse' कलेक्शन इंडियन आर्ट,क्राफ्ट और विमेंन पावर से इंस्पायर्ड था।कलेक्शन में हैंड एम्ब्रॉयडरी, ज्वेल-टोन डिटेलिंग, ड्रेपिंग और ट्रेडिशनल क्राफ्टमैनशिप को माडर्न सिल्हूट्स के साथ पेश किया गया।

5/12

शोभिता ने आइवरी और गोल्ड टोन वाले कॉउचर आउटफिट के साथ स्टेटमेंट ज्वेलरी पहनी थी। उनका लुक धीरे-धीरे देवी के स्वरूप में बदलता नजर आया।

6/12

राहुल मिश्रा भारत के मशहूर फैशन डिजाइनर हैं, जो अपनी हैंड एम्ब्रॉयडरी, भारतीय कारीगरी और प्रकृति से प्रेरित डिजाइनों के लिए दुनियाभर में पहचान रखते हैं।

7/12

राहुल मिश्रा 2014 में International Woolmark Prize जीतने वाले पहले भारतीय डिजाइनर बने थे।

8/12

अंतरराष्ट्रीय फैशन मंचों पर प्रदर्शित हो चुके हैं। उनकी कलेक्शंस में हैंडीक्राफ्ट, टिकाऊफैशन और आधुनिक लक्जरी का अनूठा मेल देखने को मिलता है।

9/12

बता दें कि ह्यूंदै इंडिया कॉउचर वीक 2026 भारत का प्रमुख लक्जरी फैशन इवेंट है, जहां देश के नामी डिजाइनर अपने लेटेस्ट ब्राइडल और कॉउचर कलेक्शन पेश करते हैं।

10/12

ह्यूंदै इंडिया कॉउचर वीक (HICW) 2026 का 19वां संस्करण 23 से 29 जुलाई 2026 तक आयोजित किया गया। इस बार इसकी शुरुआत ताज फलकनुमा पैलेस, हैदराबाद से हुई, जबकि इसके बाद 24 से 29 जुलाई तक सभी शो ताज पैलेस, नई दिल्ली में आयोजित हुए।

11/12

इस साल फैशन वीक में 13 प्रमुख इंडियन कॉउचर डिजाइनरों और फैशन लेबल्स ने अपने कलेक्शन पेश किए।

12/12

जिसमें अनामिका खन्ना, जेजे वलाया, तरुण तहिलियानी, राहुल मिश्रा, फाल्गुनी शेन पीकॉक, कुणाल रावल, रिमजिम दादू, रोहित बल, मसाबा, आयशा राव, जयंती रेड्डी,अर्पिता मेहता समेत कई फैशन डिजाइनर शामिल थे।

Related Galleries

Get the latest entertainment photo galleries featuring your favorite celebrities, actors, actresses, filmmakers, musicians, and television stars. Explore exclusive images from movie launches, promotional events, award ceremonies, red-carpet appearances, celebrity outings, and trending entertainment moments. Stay updated with visual stories and picture galleries covering the biggest happenings from the entertainment world.