Tv की पार्वती येलो सूट में लगी अप्सरा जैसी, 10 Photos में देखें सोनारिका भदौरिया का अंदाज

Published : Aug 30, 2026, 10:05 AM IST

टीवी की पार्वती सोनारिका भदौरिया ने 29 अगस्त की शाम इंटरनेट पर अपने लुक से चार्म बिखेर दिया। येलो कलर के सूट में वो बेहद हसीन लगीं। आइए दिखाते हैं, 10 फोटोज में उनका अंदाज।

1/10

टीवी की मशहूर 'पार्वती' यानी सोनारिका भदौरिया अपनी एक्टिंग के साथ-साथ खूबसूरती और स्टाइलिश अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं। 'देवों के देव...महादेव' में देवी पार्वती का किरदार निभाकर उन्होंने घर-घर में पहचान बनाई थी।

2/10

अब एक्ट्रेस का येलो सूट वाला ट्रेडिशनल लुक खूब ध्यान खींच रहा है। पीले रंग के खूबसूरत सूट, हैवी एंब्रॉयडरी, झुमकों और चूड़ियों में सोनारिका बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।

3/10

सोनारिका ने इस लुक में ब्राइट येलो कलर का सूट पहना है। सूट की नेकलाइन और स्लीव्स पर खूबसूरत एंब्रॉयडरी की गई है, जो पूरे आउटफिट को रॉयल टच दे रही है।

4/10

उनके सूट के बॉर्डर पर भी बारीक कढ़ाई और शिमरी डिटेलिंग नजर आ रही है। सिंपल लेकिन एलिगेंट डिजाइन की वजह से यह आउटफिट फेस्टिव सीजन के लिए भी शानदार इंस्पिरेशन है।

5/10

सोनारिका ने अपने येलो सूट के साथ हाथों में हरी और पीली चूड़ियां पहनी हैं। चूड़ियों का यह कॉम्बिनेशन उनके पूरे लुक को ट्रेडिशनल टच दे रहा है।

6/10

एक्ट्रेस ने अपने इस लुक को लॉन्ग गोल्डन झुमकों के साथ कंप्लीट किया है। झुमकों की डिजाइन उनके ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ काफी खूबसूरत लग रही है।

7/10

हेयरस्टाइल की बात करें तो सोनारिका ने इस लुक में अपने बालों को खुला रखा है। हल्के वेवी बाल उनके ट्रेडिशनल लुक को मॉडर्न टच दे रहे हैं।

8/10

सोनारिका ने नाक में छोटी सी गोल्डन नोज रिंग पहनी है। यह छोटी सी एक्सेसरी उनके लुक को और ज्यादा खूबसूरत बना रही है।

9/10

सोनारिका भदौरिया ने साल 2011 में टीवी शो 'तुम देना साथ मेरा' से एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्हें 'देवों के देव...महादेव' में देवी पार्वती का रोल मिला और यही किरदार उनके करियर का बड़ा टर्निंग प्वाइंट बना।

10/10

इसके बाद वह 'पृथ्वी वल्लभ', 'दास्तान-ए-मोहब्बत: सलीम अनारकली' और 'इश्क में मरजावां' जैसे टीवी शोज में भी नजर आईं। उन्होंने तेलुगु फिल्मों में भी काम किया है।

Related Galleries

Get the latest entertainment photo galleries featuring your favorite celebrities, actors, actresses, filmmakers, musicians, and television stars. Explore exclusive images from movie launches, promotional events, award ceremonies, red-carpet appearances, celebrity outings, and trending entertainment moments. Stay updated with visual stories and picture galleries covering the biggest happenings from the entertainment world.