पेरिस में सोफी चौधरी का रॉयल अंदाज, 8 PHOTOS में देखें कॉउचर ड्रेस लुक

Published : Jul 11, 2026, 04:24 PM IST

सिंगर और एक्ट्रेस सोफी चौधरी ने पेरिस कॉउचर वीक के दौरान अपने लेटेस्ट लुक से एक बार फिर फैशन लवर्स का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। 8 तस्वीरों में देखें उनका गॉर्जियस अंदाज। 

1/8

सिंगर और एक्ट्रेस सोफी चौधरी सोफी ने अपने इंस्टाग्राम पर बेहद शानदार तस्वीरें शेयर की है। जिसमें वो स्वर्ग से उतरी अप्सरा नजर आ रही हैं।

2/8

सोफी चौधरी ने Le Royal Monceau, Paris में मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के कॉउचर आउटफिट में नजर आ रही हैं।

3/8

सोफी ऑफ-शोल्डर आइवरी और गोल्डन शेड के कॉउचर गाउन में बेहद एलिगेंट दिख रही हैं। 

4/8

उनके आउटफिट पर पर्ल और गोल्ड एम्ब्रॉयडरी की बारीक कारीगरी इसे रॉयल टच दे रही है।

5/8

स्लीक बन हेयरस्टाइल, बोल्ड रेड लिप्स और मिनिमल एक्सेसरीज के साथ उन्होंने अपने लुक को क्लासी रखा है।

6/8

फोटो शेयर करते हुए सोफी ने लिखा, 'Regal, Radiant and draped in Manish Malhotra couture at Le Royal Monceau, Paris. Memories for life…'।

7/8

सोफी चौधरी लंबे समय से बॉलीवुड और म्यूजिक इंडस्ट्री का जाना-पहचाना नाम हैं। वह बतौर सिंगर, टीवी होस्ट और एक्ट्रेस अपनी पहचान बना चुकी हैं।

8/8

सोशल मीडिया पर भी वह अपने ग्लैमरस फैशन स्टेटमेंट और इंटरनेशनल ट्रैवल डायरी की वजह से लगातार चर्चा में रहती हैं

Related Galleries

Get the latest entertainment photo galleries featuring your favorite celebrities, actors, actresses, filmmakers, musicians, and television stars. Explore exclusive images from movie launches, promotional events, award ceremonies, red-carpet appearances, celebrity outings, and trending entertainment moments. Stay updated with visual stories and picture galleries covering the biggest happenings from the entertainment world.