Toxic Event में छाए यश और तारा सुतारिया, 8 तस्वीरों में देखें सितारों का ग्लैमरस अंदाज

Published : Aug 10, 2026, 12:43 PM IST

Toxic मूवी का ट्रेलर हाल ही में 8 अगस्त को लॉन्च किया गया। बेंगलुरू में आयोजित सितारों से सजे एक इवेंट में फिल्म के तमाम कलाकार पहुंचे। इस इवेंट में तारा सुतारिया और यश का जलवा देखने को मिला। देखें टॉक्सिक इवेंट में पहुंचे कलाकारों की तस्वीरें।

1/8

टॉक्सिक मूवी के इवेंट में पत्नी राधिका पंडित के साथ पहुंचे यश। इस दौरान तारा सुतारिया टाइगर प्रिंट वाली ड्रेस में बेहद खूबसूरत लगीं।

2/8

Toxic के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में फिल्म की एक्ट्रेस नयनतारा ऑरेंज कलर की साड़ी में बेहद खूबसूरत लगीं। बता दें कि नयनतारा के अलावा फिल्म में यश, कियारा आडवाणी और तारा सुतारिया की मौजूदगी फिल्म की बड़ी यूएसपी में गिनी जा रही है।

3/8

कियारा आडवाणी टॉक्सिक इवेंट में व्हाइट कॉर्सेट ड्रेस में बेहद खूबसूरत दिखीं। बता दें कि फिल्म में यश के साथ बेहद बोल्ड सीन्स देने की वजह से कियारा लगातार यूजर्स के निशाने पर हैं।

4/8

टॉक्सिक के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में हुमा कुरैशी कुछ इस अंदाज में मुस्कुराती नजर आईं। बता दें कि हुमा ने फिल्म में नेगेटिव शेड वाला किरदार निभाया है।

5/8

टॉक्सिक के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में पत्नी राधिका पंडित के साथ यश। बता दें कि यह KGF सीरीज के बाद यश की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक मानी जा रही है। फिल्म को एक स्टाइलिश एक्शन-ड्रामा के तौर पर पेश किया गया है।

6/8

टॉक्सिक के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान फिल्म की एक्ट्रेस रुक्मिणी वसंत। रुक्मिणी वसंत एक भारतीय अभिनेत्री हैं जो कन्नड़ , तेलुगु और तमिल फिल्मों में काम करती हैं। उन्होंने कन्नड़ फिल्म बिरबल (2019) से डेब्यू किया था।

7/8

टॉक्सिक ट्रेलर लॉन्च इवेंट में यश की पत्नी राधिका पंडित। बता दें कि राधिका पंडित भी साउथ फिल्मों की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। यश से उनकी पहली मुलाकात 2007 में हुई थी। इसके बाद दोनों ने साथ में कई फिल्मों में काम किया। लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 2016 में शादी कर ली।

8/8

Toxic के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में फिल्म की डायरेक्टर गीतू मोहन दास। बता दें कि वो डायरेक्टर होने के साथ ही एक्ट्रेस भी हैं। उनका रियल नेम गायत्री दास है। 8 जून 1981 को केरल के कोच्चि में पैदा हुईं गीतू ने 2009 में राजीव रवि से शादी की।

Related Galleries

Get the latest entertainment photo galleries featuring your favorite celebrities, actors, actresses, filmmakers, musicians, and television stars. Explore exclusive images from movie launches, promotional events, award ceremonies, red-carpet appearances, celebrity outings, and trending entertainment moments. Stay updated with visual stories and picture galleries covering the biggest happenings from the entertainment world.