वरुण धवन के लिए सिंगापुर में ये पल बना बेहद खास, बेटी-पत्नी भी बनीं गवाह, देखें 6 PHOTOS

Published : Sep 01, 2026, 01:30 PM IST

Varun Dhawan Wax Statue: वरुण धवन ने पत्नी नताशा दलाल और बेटी लारा के साथ सिंगापुर में क्वालिटी टाइम बिताया। मैडम तुसाद से लेकर जुरासिक पार्क तक देखें परिवार की 6 खूबसूरत PHOTOS।

1/6

बॉलीवुड के वर्सेटाइल, एनर्जेटिक एक्टर वरुण धवन ने इंस्टाग्राम में पत्नी नताशा और बेटी लारा के साथ खूबसूरत फोटो शेयर की। एक्टर ने बेटी और पत्नी को सिंगापुर के मैडम तुसाद वैक्स म्यूजियम में पहली बार अपना स्टेच्यू दिखाया। इस मूमेंट में एक्टर के साथ फैमिली काफी खुश दिख रही है।

2/6

वैक्स म्यूजियम में वरुण धवन का स्टेच्यू पोज काफी सुंदर दिख रहा है। आसमानी रंग का शर्ट और सिक्स पैक एब देख रीयल वरुण धवन और स्टेच्यू में अंतर करना थोड़ा मुश्किल लग रहा है।

3/6

वरुण धवन वेकेशन के दौरान काफी खुश दिखाई दिए। एक फोटो में वरुण बेटी को लिए समुद्र किनारे खड़े हैं। उनका यह फोटो फैंस को बेहद पसंद आ रहा है।

4/6

वरुण धवन पत्नी और बेटी के साथ सिंगापुर की गलियों में काफी रिलैक्स मूड में नजर आ रहे हैं। उन्हें यहां पर ना तो किसी भीड़ का डर है और न ही किसी फैंस के आने की चिंता।

5/6

एक फोटो में वरुण धवन अल्फाबेट से दीवार में बेटी का नाम लारा दिखाते हुए स्नैप हुए। इन फोटोज को देखकर एक बात तो तय है कि बिजी शेड्यूल में एक्टर ने फैमिली के लिए फुल टाइम निकाला है।

6/6

वरुण धवन ने जुरासिक पार्क का भी आनंद लिया। आपको बताते चले कि वाटर राइड और डायनासोर थीम के कई आकर्षण इस पार्क में मिलते हैं।

Related Galleries

Get the latest entertainment photo galleries featuring your favorite celebrities, actors, actresses, filmmakers, musicians, and television stars. Explore exclusive images from movie launches, promotional events, award ceremonies, red-carpet appearances, celebrity outings, and trending entertainment moments. Stay updated with visual stories and picture galleries covering the biggest happenings from the entertainment world.