कौन हैं भाग्यश्री बोरसे, जो नई फिल्म की रिलीज से पहले बनी नेशनल क्रश, देखें 10 PHOTO

Published : Jul 09, 2026, 05:55 PM IST

अखिल अक्किनेनी की फिल्म 'लेनिन' की लीड एक्ट्रेस भाग्यश्री बोरसे सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा में हैं। कई फैंस उन्हें नया 'नेशनल क्रश' बता रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि फिल्मों में आने से पहले वह एक मशहूर चॉकलेट विज्ञापन का चेहरा थीं?  

1/10

10 जुलाई को रिलीज हो रही 'लेनिन' की एक्ट्रेस भाग्यश्री बोरसे सोशल मीडिया सेंसेशन बनी हुई हैं। उनकी तुलना भाग्यश्री पटवर्धन से हो रही है।

2/10

लोग उन्हें 'नेशनल क्रश' तक कह रहे हैं। भाग्यश्री आज जिस मुकाम पर हैं, उसके पीछे मॉडलिंग, विज्ञापनों और लगातार मेहनत की लंबी कहानी है।

3/10

कम लोग जानते हैं कि भाग्यश्री बोरसे को शुरुआती पहचान Cadbury Dairy Milk Silk के पॉपुलर विज्ञापन से मिली थी। यही ऐड उन्हें फिल्मों में लाया।

4/10

भाग्यश्री का जन्म महाराष्ट्र के औरंगाबाद (अब छत्रपति संभाजीनगर) में हुआ। बचपन के दौरान वह करीब सात साल तक लागोस (नाइजीरिया) में रहीं।

5/10

भाग्यश्री ने भारत लौटने के बाद मुंबई में बैचलर ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (BMS) की पढ़ाई की। फिर मॉडलिंग शुरू कर ग्लैमर इंडस्ट्री में पहचान बनाई।

6/10

भाग्यश्री ने 'यारियां 2' में छोटे से रोल से बॉलीवुड डेब्यू किया। इसके बाद वह कार्तिक आर्यन की फिल्म 'चंदू चैंपियन' में भी नजर आईं।

7/10

उन्हें असली पहचान रवि तेजा स्टारर तेलुगु फिल्म 'मिस्टर बच्चन' से मिली। विजय देवरकोंडा स्टारर ‘किंगडम’ उनके करियर का टर्निंग पॉइंट बनी।

8/10

वे राम पोथिनेनी की 'आंध्रा किंग तालुका' और दुलकर सलमान की ‘कांथा’ में लीड रोल में नजर आ चुकी हैं। दर्शक उन्हें 'नई दौर की महानटी' कहते हैं।

9/10

2026 में भाग्यश्री बोरसे दो बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली हैं। पहली है अखिल अक्किनेनी के साथ 'लेनिन', जबकि दूसरी तमिल फिल्म 'सेयोन' है।

10/10

बड़े सितारों के साथ और अलग-अलग भाषाओं की फिल्मों में मौजूदगी दर्ज कराने के बाद भाग्यश्री को सबसे उभरती हुई एक्ट्रेसेस में गिनी जा रहा है।

Related Galleries

Get the latest entertainment photo galleries featuring your favorite celebrities, actors, actresses, filmmakers, musicians, and television stars. Explore exclusive images from movie launches, promotional events, award ceremonies, red-carpet appearances, celebrity outings, and trending entertainment moments. Stay updated with visual stories and picture galleries covering the biggest happenings from the entertainment world.