कौन हैं आमिर खान की एक्स-भाभी ईवा ग्रोवर, जिन्हें पति ने कहा था- डायरेक्टर के साथ सोना पड़ेगा!

Published : Jul 24, 2026, 06:35 PM ISTUpdated : Jul 24, 2026, 06:41 PM IST

आमिर खान के सौतेले भाई हैदर अली खान की पूर्व पत्नी और एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने इंटरव्यू में शादीशुदा जिंदगी को लेकर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि पति ने फिल्मों में काम दिलाने के लिए डायरेक्टर्स-प्रोड्यूसर्स से समझौता करने का दबाव बनाया।

1/10

एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर इन दिनों अपने इंटरव्यू को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने पूर्व पति हैदर अली खान पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

2/10

ईवा ग्रोवर कभी आमिर खान के सौतेले भाई हैदर अली खान की पत्नी थीं। दोनों की शादी करीब पांच साल चली, जिसके बाद तलाक हो गया।

3/10

सिद्धार्थ कनन के इंटरव्यू में ईवा ने दावा किया कि पति ने मूवी में काम के बदले डायरेक्टर्स-प्रोड्यूसर्स संग सोने का उन पर दबाव बनाया।

4/10

ईवा के मुताबिक, "उन्होंने ऐसी बात रखी थी, मुझ पर बहुत दबाव डाला था।" उन्होंने कहा कि यही उनकी शादी का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट था।

5/10

ईवा ने कहा, "मैंने परिवार के लिए अपनी एफडी तुड़वाई, गाड़ियां बेच दीं। इसके बाद भी मुझसे ऐसा प्रस्ताव रखा गया।"

6/10

ईवा के अनुसार, पति ने कहा था, "क्या फर्क पड़ता है? करना पड़ेगा। घर चलाना है, बिजली का बिल भरना है, बच्चे के लिए पैसे चाहिए।"

7/10

ईवा ने कहा, "उस दिन सब खत्म हो गया। उसके बाद मैंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।" इसके बाद दोनों का रिश्ता टूट गया।

8/10

एक्ट्रेस ने यह भी दावा किया कि हैदर अली खान स्किज़ोफ्रेनिया से जूझ रहे हैं और शादी के बाद उनका व्यवहार हिंसक हो गया था।

9/10

ईवा ग्रोवर एक्ट्रेस के तौर पर 'रेडी', 'आंटी नंबर 1' जैसी फिल्मों और 'बड़े अच्छे लगते हैं', 'कुमकुम' और कई पॉपुलर शोज़ में काम कर चुकी हैं।

10/10

हैदर अली से ईवा ग्रोवर की एक बेटी है, जिसका नाम उन्होंने निशिता खान रखा है। वे पिछली बार 'हर मुश्किल का हल अकबर बीरबल' (2018) में दिखी थीं।

Related Galleries

Get the latest entertainment photo galleries featuring your favorite celebrities, actors, actresses, filmmakers, musicians, and television stars. Explore exclusive images from movie launches, promotional events, award ceremonies, red-carpet appearances, celebrity outings, and trending entertainment moments. Stay updated with visual stories and picture galleries covering the biggest happenings from the entertainment world.