कौन हैं कंगना शर्मा, ब्लू साड़ी में समंदर किनारे दिखाईं कातिल अदाएं: 8 PHOTO

Published : Aug 04, 2026, 06:51 PM IST

फिल्म 'ग्रेट ग्रैंड मस्ती' की एक्ट्रेस कंगना शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। हाल ही में उन्होंने कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें कंगना ब्लू साड़ी में समंदर किनारे अठखेलियां करती नजर आ रही हैं। 8 फोटो में देखें कंगना शर्मा का कातिलाना लुक।

1/8

कंगना शर्मा एक्ट्रेस और मॉडल हैं, जो मुख्य रूप से बॉलीवुड फिल्मों, वेब सीरीज और म्यूजिक वीडियो में काम कर चुकी हैं।

2/8

कंगना शर्मा का जन्म 3 अप्रैल 1989 को दिल्ली में हुआ था। उन्हें कपिल शर्मा शो और 'तू सूरज मैं सांझ पिया जी' जैसे शो में भी देखा जा चुका है।

3/8

दैनिक भास्कर को दिए एक इंटरव्यू में कंगना ने बताया था कि फिल्मों में जुड़ने से पहले उन्होंने दिल्ली के एक कॉल सेंटर में काम किया। कंगना को यहां 5000-7000 रुपए महीना तनख्वाह मिलती थी।

4/8

कंगना शर्मा के मुताबिक, मुझे एक्टिंग में कोई खास दिलचस्पी नहीं थी, लेकिन एक दोस्त के कहने पर मॉडलिंग में आईं और बाद में फिल्मों से जुड़ गईं। कॉल सेंटर में ही मेरी एक फ्रेंड ने कहा, तुम गुड लुकिंग हो, मॉडलिंग क्यों नहीं करतीं।

5/8

कंगना शर्मा के मुताबिक, वो जिस परिवार से ताल्लुक रखती हैं, वहां दूर-दूर तक कोई फिल्म इंडस्ट्री में नहीं था। ऐसे में फिल्मों के बारे में सोचना भी उनके लिए पाप था।

6/8

मॉडलिंग के बाद कंगना ने मुंबई का रुख किया। कंगना शर्मा अपनी एक दोस्त के साथ 2014 में पहली बार मुंबई आईं। इसी बीच कंगना को Miss Maxim Contest 2014 कॉन्टेस्ट के लिए मौका मिला।

7/8

इस कॉन्टेस्ट में कंगना शर्मा सेकेंड रनर-अप रहीं। ये कॉन्टेस्ट जीतने के बाद कंगना को फिल्म 'ग्रेट ग्रैंड मस्ती' में काम करने का ऑफर मिला। मैं डायरेक्टर इंद्र कुमार से मिली और उन्होंने कंगना को बिना ऑडिशन ही सिलेक्ट कर लिया।

8/8

फिल्म 'ग्रेट ग्रैंड मस्ती' में काम करने के बाद कंगना शर्मा ने हार्डी संधू के गाने 'यार ना मिलिया' में काम किया। फिर कुछ समय बाद टीवी शो तू सूरज मैं सांझ पिया जी में भी काम मिला।

Related Galleries

Get the latest entertainment photo galleries featuring your favorite celebrities, actors, actresses, filmmakers, musicians, and television stars. Explore exclusive images from movie launches, promotional events, award ceremonies, red-carpet appearances, celebrity outings, and trending entertainment moments. Stay updated with visual stories and picture galleries covering the biggest happenings from the entertainment world.