कौन है 'बिग बॉस 20' की पहली कंटेस्टेंट बनी यह एक्ट्रेस, सलमान खान की मां भी हैं जिसके शो की फैन!

Published : Sep 06, 2026, 10:11 PM IST

'बिग बॉस 20' का प्रीमियर 6 सितम्बर की रात हो चुका है। टीवी एक्ट्रेस कनिका मान सलमान खान के रियलिटी शो की पहली कंटेस्टेंट बनीं। उनकी एंट्री पर सलमान खान ने कहा कि उनकी मां उनके शो की बहुत बड़ी फैन हैं। जानिए कनिका के बारे में सबकुछ...

1/10

बिग बॉस 20 के पहले कंटेस्टेंट के तौर पर टीवी एक्ट्रेस कनिका मान एंट्री हुई। इस दौरान सलमान खान ने खुलासा किया कि उनकी मां कनिका के शोज की बहुत बड़ी फैन हैं।

2/10

33 साल की कनिका मान का जन्म 7 अक्टूबर 1993 को हरियाणा के पानीपत में हुआ था। एक्टिंग की दुनिया में आने से पहले उन्होंने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की थी।

3/10

कनिका मान को टीवी शो ‘गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा’ से घर-घर पहचान मिली। इससे पहले वह रोमांटिक ड्रामा सीरीज ‘बढ़ो बहू’ में नजर आई थीं।

4/10

टीवी के साथ कनिका मान ने फिल्मों में भी किस्मत आजमाई। वह पंजाबी फिल्म ‘रॉकी मेंटल’ में नजर आईं। इसके अलावा उन्होंने म्यूजिक वीडियो ‘रूहअफजा’ से एक्टिंग की शुरुआत की थी।

5/10

ग्लैमर वर्ल्ड में नाम बनाने के बावजूद कनिका ने पढ़ाई को नजरअंदाज नहीं किया। उन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ से मास्टर ऑफ लॉ की डिग्री हासिल की है।

6/10

कनिका ने बताया था कि उनके पिता शुरुआत में एक्टिंग के फैसले से खुश नहीं थे। उन्हें लगता था कि स्कूल के कार्यक्रमों और एक्टिंग से पढ़ाई प्रभावित हो सकती है।

7/10

कनिका के मुताबिक, वक्त के साथ उनके पिता की सोच बदली। उन्होंने ही कनिका को उनके पहले ऑडिशन में मदद की। एक्ट्रेस ने कहा, “मेरी किस्मत में एक्टर बनना लिखा था, लेकिन मेरे पिता इससे खुश नहीं थे। अब वह मुझे इवेंट्स और पार्टियों में जाने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।”

8/10

कनिका ने कानून की पढ़ाई के दौरान पंजाबी म्यूजिक वीडियो में काम शुरू किया था। उन्होंने बताया कि कॉलेज के आखिरी साल में उन्होंने करीब 70 से 80 वीडियो शूट किए थे।

9/10

कनिका मान ‘नागिन 7’ में ग्रे शेड वाले किरदार में नजर आई थीं। उन्हें यह भूमिका इसलिए पसंद आई क्योंकि इसमें किरदार को सिर्फ अच्छा या बुरा बताने के बजाय कई परतों के साथ दिखाया गया था।

10/10

कनिका ने कहा, “मुझे किरदार की सच्चाई ने आकर्षित किया। मैं हमेशा ऐसे किरदार निभाना चाहती थी जो वास्तविक, परतदार और थोड़े अप्रत्याशित हों। यह किरदार न अच्छा बनने की कोशिश कर रहा है, न बुरा। वह एक ग्रे स्पेस में है और यही उसे इंसानी बनाता है।”

Related Galleries

Get the latest entertainment photo galleries featuring your favorite celebrities, actors, actresses, filmmakers, musicians, and television stars. Explore exclusive images from movie launches, promotional events, award ceremonies, red-carpet appearances, celebrity outings, and trending entertainment moments. Stay updated with visual stories and picture galleries covering the biggest happenings from the entertainment world.