कौन हैं कैज़िया लिज मैजो? 10 PHOTO में 19 साल की मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 की पूरी कहानी

Published : Aug 24, 2026, 10:02 AM IST

केरल की 19 साल की कैज़िया लिज मैजो ने मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का ताज जीता है। अब वह नवंबर में प्यूर्टो रिको में होने वाली 75वीं मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भारत को रिप्रेजेंट करेंगी। अब जानिए उनकी पढ़ाई, डांस, म्यूजिक और पेजेंट सफर की पूरी कहानी।

1/10

कैज़िया लिज मैजो ने मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का खिताब जीतकर देश की नई पेजेंट क्वीन के तौर पर पहचान बनाई है। 19 साल की कैज़िया केरल से आती हैं।

2/10

कैज़िया का जन्म 2007 में केरल के अलाप्पुझा जिले के मवेलिक्कारा में हुआ। उनकी शुरुआती परवरिश अबू धाबी, संयुक्त अरब अमीरात में हुई, जहां उन्होंने स्कूली पढ़ाई की।

3/10

कैज़िया ने अबू धाबी के एमिरेट्स नेशनल स्कूल, सेंट जोसेफ स्कूल और अबू धाबी इंडियन स्कूल में पढ़ाई की। आगे उनकी दिलचस्पी कानून की पढ़ाई में बढ़ी।

4/10

पढ़ाई के साथ कैज़िया का कनेक्शन परफॉर्मिंग आर्ट्स से भी रहा है। उन्होंने 2012 में अबू धाबी में क्लासिकल डांस सीखना शुरू किया और धीरे-धीरे कई कलाओं में निखरीं।

5/10

कैज़िया सिर्फ मॉडल नहीं हैं। वह सिंगर और डांसर भी हैं, साथ ही वायलिन और ड्रम बजाती हैं। स्टेज परफॉर्मेंस और क्रिएटिव आर्ट्स उनके सफर का अहम हिस्सा रहे हैं।

6/10

कैज़िया के पीजेंट करियर की शुरुआत 2024 में हुई, जब उन्होंने मिस टीन दिवा का खिताब जीता। इस जीत ने उनके लिए इंटरनेशनल पेजेंट की राह खोल दी।

7/10

2025 में कैज़िया ने मिस टीन इंटरनेशनल में भारत का प्रतिनिधित्व किया। वहां वह फर्स्ट रनरअप रहीं। इस उपलब्धि ने उन्हें ग्लोबल पेजेंट सर्किट में पहचान दिलाई।

8/10

एक साल बाद कैज़िया ने मिस यूनिवर्स के सफर में बड़ी छलांग लगाई। उन्होंने पहले मिस यूनिवर्स केरल का ताज जीता और फिर मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 की विनर बनीं।

9/10

कैज़िया अब भारत की ओर से 75वीं मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। यह इंटरनेशनल कॉम्पिटिशन नवंबर में प्यूर्टो रिको में आयोजित होगा, जहां वह देश का प्रतिनिधित्व करेंगी।

10/10

पीजेंट के अलावा कैज़िया टिकाऊ मेंस्ट्रुअल हाइजीन को लेकर भी जागरूकता से जुड़ी हैं। इस सोशल कॉज ने उनकी पब्लिक प्रोफाइल में खूबसूरती के साथ सामाजिक सरोकार भी जोड़ा है।

Related Galleries

Get the latest entertainment photo galleries featuring your favorite celebrities, actors, actresses, filmmakers, musicians, and television stars. Explore exclusive images from movie launches, promotional events, award ceremonies, red-carpet appearances, celebrity outings, and trending entertainment moments. Stay updated with visual stories and picture galleries covering the biggest happenings from the entertainment world.