कौन हैं नारायणी शास्त्री, जिन्होंने खोला टीवी इंडस्ट्री की ड्रग्स पार्टियों का काला-चिट्ठा!

Published : Jul 25, 2026, 02:58 PM IST

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस नारायणी शास्त्री हालिया इंटरव्यू को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। उन्होंने सिद्धार्थ कनन से बातचीत में दावा किया कि TV इंडस्ट्री में ड्रग्स पार्टियों के लिए अलग से बजट होता है। जानिए कौन हैं नारायणी शास्त्री…

1/7

नारायणी शास्त्री ने हालिया इंटरव्यू में यह बयान देकर सबको चौंका दिया कि टीवी इंडस्ट्री की पार्टियों में ड्रग्स के लिए अलग से बजट होता है। उनके मुताबिक़, पहले शराब का बजट होता था, अब ड्रग्स का बजट होता है। उनके मुताबिक़, इस कल्चर ने उन्हें हैरान कर दिया।

2/7

नारायणी शास्त्री ने इसी इंटरव्यू में यह स्वीकार भी किया कि वे खुद भी ड्रग्स ट्राय कर चुकी हैं। लेकिन उन्होंने सिर्फ इसे समझने के लिए ऐसा किया। वे कभी इनकी आदी नहीं हुईं। उनके मुताबिक़, पार्टियों में कोकीन और MDMA का इस्तेमाल होता है।

3/7

नारायणी शास्त्री ने इंटरव्यू में 'लॉक अप 2' की कंटेस्टेंट आकांक्षा चमोला के उस दावे पर भी रिएक्शन दिया, जिसमें उन्होंने खुद के बाइसेक्शुअल होने की बात कही थी। नारायणी की मानें टीवी इंडस्ट्री में अच्छी बहू चाहिए होती है, बाइसेक्शुअल नहीं। उनकी मानें तो बाइसेक्शुअल होने की वजह से आकांक्षा चमोला को टीवी इंडस्ट्री में काम नहीं मिला।

4/7

नारायणी शास्त्री टीवी की फेमस एक्ट्रेस हैं। उन्होंने फिल्मों में भी काम किया है। नारायणी को टीवी पर 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी', 'कुसुम', 'पिया का घर', 'ममता', 'फिर सुबह होगी', 'कर्ण संगिनी' और 'लाल बनारसी' जैसे सीरियल्स में देखा जा चुका है।

5/7

फिल्मों की बात करें तो नारायणी शास्त्री 'प्यार कोई खेल नहीं', 'घात', 'चांदनी बार', 'मुंबई मेरी जान' और 'न घर के न घाट के' जैसी मूवीज में नज़र आ चुकी हैं।

6/7

नारायणी शास्त्री लंबे समय तक एक्टर गौरव चोपड़ा के साथ रिलेशनशिप में रही हैं। दोनों ने 'नच बलिये 2' में बतौर कंटेस्टेंट नज़र आए थे। नारायणी शास्त्री ने गौरव से ब्रेकअप के बाद 2015 स्टीवन ग्रोवर से शादी की।

7/7

नारायणी शास्त्री एक्टिंग इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। उन्हें हाल ही में टीवी शो 'नयनतारा' (2025-2026) में देखा गया था। वे सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 3.34 लाख फॉलोअर्स हैं।

Related Galleries

Get the latest entertainment photo galleries featuring your favorite celebrities, actors, actresses, filmmakers, musicians, and television stars. Explore exclusive images from movie launches, promotional events, award ceremonies, red-carpet appearances, celebrity outings, and trending entertainment moments. Stay updated with visual stories and picture galleries covering the biggest happenings from the entertainment world.