कौन हैं नवीना बोले, जिन्होंने बताया इंटीमेट सीन के पीछे का कड़वा सच! 7 PHOTO

Published : Jul 31, 2026, 10:32 PM IST

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस नवीना बोले का एक बयान मीडिया में खूब वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने इंटीमेट सीन्स में एक्टर्स के बहकने की वकालत की है। उनके मुताबिक़, इंटीमेट सीन्स के दौरान किसी भी एक्टर का बहक जाना लाजमी है। जानिए नवीना बोले कौन हैं...

1/7

अर्शी खान के पॉडकास्ट पर नवीना बोले ने बताया कि रोमांटिक या इंटीमेट सीन की शूटिंग के दौरान किसी को-स्टार का अट्रेक्शन महसूस होना अनयूजुअल नहीं है। उनका कहना है कि कलाकार आम लोगों से अलग नहीं हैं। उनके अंदर ऐसे इमोशंस आना नेचुरल है।

2/7

जब नवीना बोले से पूछा गया कि क्या कभी ऑनस्क्रीन रोमांटिक होते या इंटीमेट सीन करते ऐसा लगता है कि ऑफ़स्क्रीन को-स्टार की नीयत बदल सकती है तो उन्होंने जवाब दिया, "ऐसा होना लाजमी है। आखिर हम भी आम इंसान हैं। किसी के प्रति आकर्षण महसूस होना या उसे पसंद करने लगना पूरी तरह स्वाभाविक बात है।"

3/7

नवीना बोले टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं, जिन्हें 'मिले जब हम तुम' और 'जीनी और जूजू' जैसे शोज के लिए जाना जाता है। वे 'CID', 'सपना बाबुल का...बिदाई', 'अदालत', 'लव यू जिंदगी', 'बाल वीर', 'इश्कबाज़', और 'तेरे इश्क में घायल' जैसे शोज में भी दिखाई दी हैं।

4/7

प्राप्त जानकारी के मुताबिक़, नवीना बोले मुंबई में पैदा हुईं। उन्होंने कॉमर्स में डिग्री ली है। वे ट्रेंड भरत नाट्यम डांसर भी हैं।

5/7

नवीना बोले कभी एक्टर-प्रोड्यूसर जीत करण को डेट कर रही थीं। जनवरी 2017 में उनकी सगाई हुई और मार्च 2017 में उन्होंने शादी कर ली। हालांकि, 2024 में उनका सेपरेशन हुआ और 2025 में उनका तलाक हो गया।

6/7

नवीना और जीत की एक बेटी है, जिसका नाम उन्होंने किमायरा रखा है। तलाक के बाद दोनों ने बेटी की परवरिश साथ मिलकर करने का फैसला लिया है।

7/7

तलाक की वजह बताते हुए नवीना ने एक बातचीत में बताया था कि साथ में क्वालिटी टाइम न बिताने और कम्युनिकेशन गैप के चलते आपसी सहमति से अलग होने का फैसला लिया।

Related Galleries

Get the latest entertainment photo galleries featuring your favorite celebrities, actors, actresses, filmmakers, musicians, and television stars. Explore exclusive images from movie launches, promotional events, award ceremonies, red-carpet appearances, celebrity outings, and trending entertainment moments. Stay updated with visual stories and picture galleries covering the biggest happenings from the entertainment world.