10 PHOTO: कौन है ब्लॉकबस्टर 'हनुमान अंश' की एक्ट्रेस, जो फिल्म में बनी नीम करोली बाबा की पत्नी?

Published : Aug 31, 2026, 10:57 AM IST

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों लो बजट फिल्म ‘हनुमान अंश’ ख़ूब ध्यान खींच रही है। पहले 2 हफ्ते में सुस्त चाल से चली यह फिल्म तीसरे हफ्ते में संभली और चौथे हफ्ते में दौड़ पड़ी। जानिए इस फिल्म की एक्ट्रेस कौन है, जिसने बेहद सीधा-सादा रोल निभाकर लाइमलाइट लूटी…

1/10

‘हनुमान अंश’ की कहानी महाराज जी के नाम से मशहूर नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित है। फिल्म में शोभिनव सत्या महाराज जी के किरदार में हैं, जबकि उनकी पत्नी राम बेटी शर्मा का रोल पूर्णिमा तिवारी ने निभाया है।

2/10

पूर्णिमा तिवारी के बारे में ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है। लेकिन वे इस फिल्म से पहले कुछ टीवी शोज और वेब सीरीज में दिख चुकी हैं।

3/10

IMDb पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, पूर्णिमा तिवारी ‘गम है किसी के प्यार में’, ‘प्यार की राहें’ और ‘चूना’ जैसी सीरीज में दिख चुकी हैं।

4/10

इसी वेबसाइट पर यह भी बताया गया है कि पूर्णिमा तिवारी ने ‘हनुमान अंश’ से पहले ‘लकीरें’, ‘हुडदंग’, ‘रात अकेली है’ और ‘व्हाय चीट इंडिया’ जैसी फिल्मों में भी काम किया है।

5/10

पूर्णिमा इंस्टाग्राम पर खूब एक्टिव रहती हैं। यहां उनके फॉलोअर्स की संख्या 70 हजार से ज्यादा है। वे खुद 219 प्रोफाइल्स को फॉलो करती हैं।

6/10

पूर्णिमा तिवारी ने अपने इंस्टाग्राम बायो में ‘हनुमान अंश’ में राम बेटी शर्मा का किरदार निभाने के लिए खुद को आभारी माना है।

7/10

अपने इंस्टाग्राम बायो में पूर्णिमा ने लिखा है, “रामबेटी का किरदार निभाने के लिए आभारी हूँ। हनुमान ‘अंश सिनेमाघरों’ में।”

8/10

इंस्टाग्राम पर गौर करें तो असल लाइफ में पूर्णिमा तिवारी बेहद ग्लैमरस हैं। लेकिन ‘हनुमान अंश’ में उन्होंने अपना किरदार इतनी सादगी से निभाया है कि वे पहचान में भी नहीं आ रही हैं।

9/10

बात 'हनुमान अंश' की करें तो यह फिल्म 7 अगस्त 2026 को रिलीज हुई थी।

10/10

पहले 2 हफ्ते यह फिल्म दर्शकों को तरसी और चौथे हफ्ते तक 40 करोड़ से ज्यादा कमा चुकी है। फिल्म का बजट लगभग 2 करोड़ रुपए बताया जा रहा है।

Related Galleries

Get the latest entertainment photo galleries featuring your favorite celebrities, actors, actresses, filmmakers, musicians, and television stars. Explore exclusive images from movie launches, promotional events, award ceremonies, red-carpet appearances, celebrity outings, and trending entertainment moments. Stay updated with visual stories and picture galleries covering the biggest happenings from the entertainment world.