साहिबा बाली कौन हैं, जिन्हें कहा जा रहा अर्जुन कपूर की नई GF? 9 PHOTO में पढ़ें पूरी कहानी

Published : Jul 20, 2026, 12:10 PM IST

लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में अभिनेता अर्जुन कपूर के साथ नजर आने के बाद एक्ट्रेस और कंटेंट क्रिएटर साहिबा बाली अचानक सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगीं। उनकी डेटिंग की अटकलें लगाई जा रही हैं। जानिए पूरा मामला और कौन हैं आखिर साहिबा बाली…

1/9

भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए तीसरे वनडे मैच के दौरान साहिबा बाली और अर्जुन कपूर साथ नजर आए।

2/9

तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होते ही यूजर्स ने उनके रिश्ते को लेकर कयास लगाने शुरू कर दिए। देखते ही देखते डेटिंग की अफवाहों ने जोर पकड़ा।

3/9

बढ़ती चर्चाओं के बीच साहिबा बाली ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अर्जुन कपूर के साथ अपनी तस्वीर शेयर कर लिखा, "हर बात पर यकीन मत करो।"

4/9

इस एक लाइन के जरिए उन्होंने साफ इशारा किया कि सोशल मीडिया पर चल रही डेटिंग की खबरें भरोसेमंद नहीं हैं।

5/9

साहिबा बाली का जन्म 5 दिसंबर 1994 को एक कश्मीरी परिवार में हुआ था। उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत साल 2018 में फिल्म 'लैला मजनू' से की।

6/9

इसके बाद वह 'बार्ड ऑफ ब्लड' (2019), 'तनाव' (2022) और 'अमर सिंह चमकीला' (2024) जैसे चर्चित प्रोजेक्ट्स में नजर आ चुकी हैं।

7/9

फिल्मों में आने से पहले साहिबा ने DU से अर्थशास्त्र की पढ़ाई की। वे ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के बिजनेस प्रोग्राम में भी शामिल हुईं।

8/9

एक्टिंग में आने पहले वह फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो के 'फीडिंग इंडिया' अभियान में मार्केटिंग एसोसिएट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं।

9/9

कॉर्पोरेट-एंटरटेनमेंट का अनुभव उन्हें बाकी कलाकारों से अलग पहचान देता है।उन्होंने कंटेंट क्रिएटर के रूप में भी अपनी अलग पहचान बनाई है।

Related Galleries

Get the latest entertainment photo galleries featuring your favorite celebrities, actors, actresses, filmmakers, musicians, and television stars. Explore exclusive images from movie launches, promotional events, award ceremonies, red-carpet appearances, celebrity outings, and trending entertainment moments. Stay updated with visual stories and picture galleries covering the biggest happenings from the entertainment world.