कौन हैं अर्शदीप सिंह की गर्लफ्रेंड समरीन कौर? जानिए मॉडल से एक्ट्रेस बनने का सफर, देखें 8 PHOTO

Published : Jul 27, 2026, 11:02 AM IST

किकेटर अर्शदीप सिंह ने मॉडल और एक्ट्रेस समरीन कौर के साथ अपना रिश्ता सोशल मीडिया पर आधिकारिक कर दिया है। 'My Person' कैप्शन के साथ शेयर की गई तस्वीरों के बाद फैंस दोनों को बधाई दे रहे हैं। जानिए कौन हैं मिस इंडिया फाइनलिस्ट रह चुकीं समरीन कौर…

1/8

क्रिकेटर अर्शदीप सिंह और एक्ट्रेस-Model समरीन कौर ने आखिरकार अपने रिश्ते पर आधिकारिक मुहर लगा दी है। दोनों ने सोशल मीडिया पर साथ की तस्वीरें साझा कीं, जिनमें वे एक-दूसरे के साथ बेहद करीब नजर आए। पोस्ट सामने आते ही फैंस ने दोनों को बधाइयों से भर दिया।

2/8

अर्शदीप सिंह ने तस्वीरें शेयर करते हुए सिर्फ दो शब्द लिखे—"My Person"। इस छोटे से कैप्शन ने डेटिंग की सभी अटकलों पर विराम लगा दिया। लंबे समय से दोनों के रिश्ते की चर्चा चल रही थी, जिसे अब दोनों ने सार्वजनिक रूप से स्वीकार कर लिया है।

3/8

समरीन कौर का जन्म 7 सितंबर 1999 को जम्मू-कश्मीर में हुआ। उन्होंने पुणे के सिंबायोसिस कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड कॉमर्स से बीकॉम (ऑनर्स) की पढ़ाई की। पढ़ाई के साथ उन्होंने मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा और जल्द ही राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना ली।

4/8

समरीन कौर को पहली बड़ी पहचान फेमिना मिस इंडिया 2018 से मिली, जहां उन्होंने जम्मू-कश्मीर का प्रतिनिधित्व किया और फाइनलिस्ट बनीं। इसके बाद उन्होंने मॉडलिंग से एक्टिंग की ओर रुख किया और मनोरंजन जगत में अपना अलग मुकाम बनाया।

5/8

समरीन कई फिल्मों, वेब सीरीज और म्यूजिक वीडियोज़ में नजर आ चुकी हैं। उन्होंने '83', 'सरदार जी 2' और ZEE5 की वेब सीरीज 'नेल पॉलिश' में काम किया। इसके अलावा गुरु रंधावा, बादशाह और जुबिन नौटियाल जैसे कलाकारों के साथ म्यूजिक वीडियोज़ में भी दिखाई दीं।

6/8

सोशल मीडिया पर भी समरीन की अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है। वह अक्सर अपने फैशन, ट्रैवल, शूटिंग और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। यही वजह है कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी उनकी मजबूत पहचान बन चुकी है।

7/8

अर्शदीप सिंह और समरीन कौर के रिश्ते की चर्चा पहली बार IPL 2026 के दौरान शुरू हुई थी। दोनों का हाथ पकड़े एक स्नैपचैट पोस्ट वायरल हुआ था। इसके बाद मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स का मैच देखते हुए समरीन की मौजूदगी ने इन खबरों को और हवा दी।

8/8

समरीन कौर का नाम पहले यूट्यूबर आशीष चंचलानी के साथ भी जोड़ा गया था। हालांकि दोनों ने साफ कहा था कि वे सिर्फ अच्छे दोस्त हैं। अब अर्शदीप सिंह के साथ रिश्ते को सार्वजनिक करने के बाद दोनों की जोड़ी सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा का विषय बनी हुई है।

Related Galleries

Get the latest entertainment photo galleries featuring your favorite celebrities, actors, actresses, filmmakers, musicians, and television stars. Explore exclusive images from movie launches, promotional events, award ceremonies, red-carpet appearances, celebrity outings, and trending entertainment moments. Stay updated with visual stories and picture galleries covering the biggest happenings from the entertainment world.