10 Photos: कौन हैं श्रेया कालरा? जिसने शिवांगी जोशी को मात देकर जीता 'लॉक अप 2' का खिताब

Published : Aug 06, 2026, 08:17 AM IST

लॉक अप 2' की ट्रॉफी श्रेया कालरा ने अपने नाम कर ली है। शुरुआत से ही उन्हें इस सीजन का मजबूत दावेदार माना जा रहा था। आखिर कौन हैं श्रेया कालरा? आइए जानते हैं उनकी पढ़ाई, करियर, पर्सनल लाइफ और सफलता के सफर के बारे में, उनकी कुछ खूबसूरत तस्वीरों के साथ।

1/10

नेटफ्लिक्स की रियलिटी शो 'लॉकअप: सच या सजा' की विनर श्रेया कालरा बनीं। रियलिटी शो जीतते ही वो चर्चा का सबने बड़ा नाम बन गईं।

2/10

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के तौर पर पहचान बनाने वाली श्रेया ने ग्रैंड फिनाले में शिवांगी जोशी को हराकर ट्रॉफी और 1 करोड़ रुपये की प्राइज मनी अपने नाम की।

3/10

श्रेया कालरा का जन्म 14 जनवरी 1997 को मध्य प्रदेश के इंदौर में हुआ था। वह एक पंजाबी परिवार से आती हैं। बचपन से ही उन्हें डांस, मॉडलिंग और कैमरे के सामने परफॉर्म करने का शौक था।

4/10

श्रेया ने इंदौर के New Digamber Public School और Queens' College से स्कूली एजुकेशन पूरी की। इसके बाद उन्होंने Prestige Institute of Management and Research (PIMR), Indore से बीकॉम और फिर MBA की पढ़ाई की।

5/10

श्रेया कालरा ने अपने करियर की शुरुआत TikTok से की थी, जहां उनके डांस, फैशन और लिप-सिंक वीडियो खूब वायरल हुए। भारत में TikTok बैन होने के बाद उन्होंने प्लेटफॉर्म चेंज करते हुए इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर कंटेंटे बनाना शुरू किया।

6/10

इंस्टाग्राम पर उनके 2.3 M फॉलोअर्स हैं। यूट्यूब पर भी उनके लाखों चाहने वाले हैं। वह, लाइफस्टाइल, फैशन, ट्रैवल और एंटरटेनमेंट से जुड़े वीडियो शेयर करती हैं।

7/10

श्रेया को नेशनल लेवल पर पहचान MTV Roadies Revolution (2020) से मिली, जहां वह वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बनी थीं। हालांकि वो ये शो नहीं जीत पाई थीं।

8/10

इसके बाद उन्होंने कई डिजिटल शो, पॉडकास्ट और एंटरटेनमेंट प्रोजेक्ट्स किए। जिसमें उन्होंने काफी नाम कमाया। उन्होंने ‘बाजीगर’ नाम का एक शो भी होस्ट किया है।

9/10

श्रेया कालरा अपनी बेबाक राय, कॉन्फिडेंस, बिंदास पर्सनैलिटी और सोशल मीडिया पर एक्टिव मौजूदगी की वजह से अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। उन्हें बदतमीज का भी टैग मिल चुका है।

10/10

श्रेया कालरा के रिलेशनशिप स्टेटस की बात करें तो वो ऋषभ नाम के लड़के को डेट कर रही हैं। अक्सर दोनों की तस्वीरें वायरल होती रहती हैं।

Related Galleries

Get the latest entertainment photo galleries featuring your favorite celebrities, actors, actresses, filmmakers, musicians, and television stars. Explore exclusive images from movie launches, promotional events, award ceremonies, red-carpet appearances, celebrity outings, and trending entertainment moments. Stay updated with visual stories and picture galleries covering the biggest happenings from the entertainment world.