कौन है यह एक्ट्रेस, जो 4000 करोड़ की 'रामायणम्' में बनी सीता की सबसे छोटी श्रुतकीर्ति?

Published : Aug 06, 2026, 05:27 PM IST

नितेश तिवारी निर्देशित और रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम् ' के ट्रेलर के बाद सीता की सबसे छोटी बहन श्रुतकीर्ति का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस सुरभि दास चर्चा में हैं। असम से मुंबई तक का सफर तय करने वाली सुरभि के बारे में जानिए सबकुछ। साथ ही देखें PHOTOS…

1/10

लगभग 4000 करोड़ के कथित बजट में बनी'रामायणम् ' के ट्रेलर के बाद रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश के साथ एक और चेहरा चर्चा में है। असम की एक्ट्रेस सुरभि दास फिल्म में सीता की सबसे छोटी बहन श्रुतकीर्ति का किरदार निभा रही हैं।

2/10

काफी समय से चर्चा थी कि सुरभि दास फिल्म में उर्मिला का रोल निभा रही हैं। अब उन्होंने खुद साफ कर दिया, "मैं उर्मिला नहीं, बल्कि श्रुतकीर्ति का किरदार निभा रही हूं, जो सीता की सबसे छोटी बहन और शत्रुघ्न की पत्नी हैं।"

3/10

सुरभि दास ने एक बातचीत में बताया, "रामायणम् का हिस्सा बनना मेरे करियर का अब तक का सबसे बड़ा मौका है। रोल छोटा ही सही, लेकिन इतनी बड़ी फिल्म का हिस्सा बनना मेरे लिए किसी सपने से कम नहीं है।"

4/10

उन्होंने बताया, "जब मुझे कॉल आया तो मुझे भरोसा ही नहीं हुआ। मैं बार-बार सोच रही थी कि क्या मेरा सिर्फ शॉर्टलिस्ट हुआ है या मुझे सच में फिल्म के लिए फाइनल कर लिया गया है।"

5/10

सुरभि ने बताया कि उन्होंने सबसे पहले कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा के लिए ऑडिशन दिया था। करीब दो महीने बाद 'पांड्या स्टोर' की शूटिंग के दौरान उन्हें सिलेक्शन का कॉल आया और फिर लुक टेस्ट व कॉस्ट्यूम ट्रायल हुए।

6/10

असम से मुंबई तक का सफर तय करने वाली सुरभि ने टीवी शो 'नीमा डेन्जोंगपा' और 'पांड्या स्टोर' से पहचान बनाई। अब 'रामायणम् ' के जरिए वह बड़े पर्दे पर नई शुरुआत करने जा रही हैं।

7/10

अपने संघर्ष पर सुरभि ने कहा, "मैं इसे संघर्ष नहीं कहूंगी। यह इस इंडस्ट्री की प्रक्रिया है। हम फिल्मी परिवार से नहीं आते कि एक फोन कॉल पर काम मिल जाए। ऑडिशन देना पड़ता है और लगातार देना पड़ता है।"

8/10

सुरभि ने बताया कि टीवी के बाद अब वह फिल्मों और ओटीटी पर फोकस करना चाहती हैं। उनके मुताबिक, यहां कलाकारों को अलग-अलग तरह के किरदार निभाने का मौका मिलता है, जबकि टीवी में अक्सर एक जैसे रोल मिलते हैं।

9/10

'रामायणम् ' के अलावा सुरभि 1971 के युद्ध पर आधारित एक फिल्म में मजबूत महिला किरदार निभाती नजर आएंगी। इसके अलावा वह विकास बहल की फिल्म 'दिल का दरवाजा खोलना डार्लिंग' का भी हिस्सा हैं।

10/10

नितेश तिवारी निर्देशित 'रामायणम् ' में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी सीता, यश रावण, सनी देओल हनुमान, रवि दुबे लक्ष्मण, अरुण गोविल दशरथ और लारा दत्ता कैकेयी के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म का पहला भाग इस साल दिवाली पर रिलीज होगा।

Related Galleries

Get the latest entertainment photo galleries featuring your favorite celebrities, actors, actresses, filmmakers, musicians, and television stars. Explore exclusive images from movie launches, promotional events, award ceremonies, red-carpet appearances, celebrity outings, and trending entertainment moments. Stay updated with visual stories and picture galleries covering the biggest happenings from the entertainment world.