नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में यामी गौतम का लुक छाया, ब्लैक-गोल्ड साड़ी में दिखीं खूबसूरत- 6 PICS

Published : Sep 23, 2026, 08:00 AM IST

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम को फिल्म ‘आर्टिकल 370’ में शानदार अभिनय के लिए बेस्ट एक्ट्रेस इन ए लीडिंग रोल के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस खास मौके पर यामी गौतम बेहद सिंपल, एलिगेंट और आकर्षक लुक में नजर आईं।

1/6

नेशनल फिल्म अवॉर्ड सेरेमनी के लिए यामी गौतम ने ब्लैक कलर की साड़ी को चुना। उनकी साड़ी पर खूबसूरत गोल्डन जरी का काम किया गया था। ब्लैक और गोल्ड का यह कॉम्बिनेशन उनके लुक को रिच और क्लासी बना रहा था। यामी का पूरा लुक बेहद सटल होने के साथ साथ काफी रॉयल भी नजर आया।

2/6

अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए यामी ने हैवी झुमके कैरी किए। इन झुमकों में रूबी और पक्षियों के खूबसूरत डिजाइन नजर आ रहे है, जो उनके ट्रेडिशनल लुक को एक एलिगेंट टच दे रहे हैं। उन्होंने एक्सेसरीज को बहुत ज्यादा हैवी न रखते हुए साड़ी और झुमकों को अपने लुक का सेंटर ऑफ अट्रैक्शन बनाया।

3/6

यामी गौतम ने अपने मेकअप को भी काफी हल्का और नेचुरल रखा। उन्होंने बालों में गुलाबी रंग का फूल लगाया, जो उनके ब्लैक साड़ी लुक के साथ बेहद खूबसूरत लग रहा था। माथे पर लगी छोटी सी बिंदी ने उनके ट्रेडिशनल अंदाज को और निखार दिया।

4/6

यामी गौतम के साथ उनके पति और फिल्ममेकर आदित्य धर भी इस खास समारोह में पहुंचे। आदित्य ने ब्लैक बंदगला सूट पहना था। उनका लुक यामी के ब्लैक साड़ी लुक को पूरी तरह कॉम्प्लीमेंट कर रहा था।

5/6

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स का आयोजन गुजरात के एकता नगर में 22 सितंबर 2026 को किया गया। यह पहली बार था जब नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स का समारोह नई दिल्ली से बाहर आयोजित हुआ। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने समारोह में विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए।

6/6

इस समारोह में कार्तिक आर्यन और ममूटी को संयुक्त रूप से बेस्ट एक्टर इन ए लीडिंग रोल का पुरस्कार मिला। कार्तिक आर्यन को ‘चंदू चैंपियन’ और ममूटी को ‘ब्रह्मयुगम’ के लिए यह सम्मान दिया गया। वहीं, यामी गौतम ने ‘आर्टिकल 370’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड अपने नाम किया।

Related Galleries

Get the latest entertainment photo galleries featuring your favorite celebrities, actors, actresses, filmmakers, musicians, and television stars. Explore exclusive images from movie launches, promotional events, award ceremonies, red-carpet appearances, celebrity outings, and trending entertainment moments. Stay updated with visual stories and picture galleries covering the biggest happenings from the entertainment world.