YRKKH मोहसिन खान की सगाई की तस्वीरें वायरल, 10 PHOTO में देखें सेरेमनी की झलक

Published : Aug 23, 2026, 09:50 AM IST

टीवी शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के एक्टर मोहित खान ने तमन्ना संग सगाई कर ली है। तस्वीरें शेयर कर एक्टर ने दिल छू लेने वाला नोट लिखा और मंगेतर तमन्ना को अपना ‘पर्सन’ बताते हुए हमेशा साथ रहने का वादा किया। देखें सगाई की 10 तस्वीरें…

1/10

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम मोहसिन खान ने अपनी जिंदगी का नया चैप्टर शुरू कर दिया है। एक्टर ने तमन्ना संग सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर फैंस को खुशखबरी दी।

2/10

सगाई की तस्वीरों के साथ मोहसिन ने लिखा, “या अल्लाह! तो ये पागल, खूबसूरत, आत्मविश्वासी, संवेदनशील लड़की—जो हमेशा हंसती और चिढ़ाती है, उम्मीद करती और दुआ करती है, हमेशा नाचती और गाती है—मेरे लिए आसमान में लिखी गई।”

3/10

सगाई के खास मौके पर मोहसिन बेहद स्टाइलिश नजर आए। उन्होंने क्लासिक ब्लैक टक्सीडो के साथ सफेद शर्ट, लाल टाई और मैचिंग लाल पॉकेट स्क्वायर पहना था, जबकि तमन्ना लाल गाउन में ग्लैमरस दिखीं।

4/10

तमन्ना के फ्लोर लेंथ लाल गाउन के बॉडिस पर सीक्विन और हैवी एम्बेलिशमेंट नजर आया। मिनिमल ज्वेलरी और एलिगेंट मेकअप के साथ उन्होंने अपने एंगेजमेंट रिंग को लुक का सेंटर बनाया।

5/10

दोनों ने साथ में तस्वीरें भी खिंचवाईं। तमन्ना की बड़ी डायमंड एंगेजमेंट रिंग खास आकर्षण रही। इसमें ओवल शेप का सेंटर स्टोन है, जिसे तमन्ना ने कैमरे की तरफ फ्लॉन्ट किया।

6/10

मोहसिन ने लिखा, “जिस पल हमने पहली बार एक-दूसरे को देखा, पहली बार मैंने तुम्हारा हाथ पकड़ा, पहली बार तुमने ‘हम तो भाई जैसे हैं वैसे रहेंगे’ गाया, मुझे पता था कि मेरे भीतर कुछ स्थिर हो गया था। मुझे मेरा इंसान मिल गया।”

7/10

अपनी लव स्टोरी पर मोहसिन ने कहा, “शायद हमारी कहानी पहले से ही सितारों में लिखी थी। या शायद जिंदगी में एक बार दो लोग ठीक उसी पल एक-दूसरे को पा लेते हैं, जब हमेशा से उनका मिलना तय हो।”

8/10

नई शुरुआत पर मोहसिन ने तमन्ना की पसंदीदा फिल्म की लाइन भी लिखी, “मोहब्बत क्या होती है ये तो मैं नहीं जानता, लेकिन इसके लिए दिल से एक दुआ जरूर निकलती है कि इसकी आंखों में कभी आंसू ना आएं… हमेशा हंसती रहे… अब इसे मोहब्बत कहें तो मोहब्बत सही।”

9/10

मोहसिन ने अपने रिश्ते को साथ मिलकर जिंदगी और घर बनाने का वादा बताया। उन्होंने लिखा कि किए गए सभी वादों और आने वाले सपनों में सबसे खूबसूरत वादा “एक-दूसरे में अपना घर ढूंढना” है। आखिर में उन्होंने अपने हमेशा के सफर के नाम जाम उठाया।

10/10

तमन्ना के बारे में फिलहाल ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। उनके सोशल मीडिया प्रोफाइल के अलावा यह स्पष्ट नहीं है कि वह क्या काम करती हैं या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़ी हैं। उनका इंस्टाग्राम हैंडल @tammerrrrz है और बायो में लिखा है, “सब तारीफें उस सबसे ऊंचे के लिए हैं।”

Related Galleries

Get the latest entertainment photo galleries featuring your favorite celebrities, actors, actresses, filmmakers, musicians, and television stars. Explore exclusive images from movie launches, promotional events, award ceremonies, red-carpet appearances, celebrity outings, and trending entertainment moments. Stay updated with visual stories and picture galleries covering the biggest happenings from the entertainment world.