Chenab Rail Bridge : जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में बना दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे आर्च ब्रिज चिनाब ब्रिज इन दिनों अमरनाथ यात्रियों के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं।
1/6
चिनाब रेलवे पुल इतना ऊंचा है कि इसके आगे पेरिस के प्रसिद्ध एफिल टॉवर भी छोटा है। जिसका तेज हवाएं और भूकंप भी कुछ नहीं बिगाड़ सकता है।
2/6
ब्रिज जम्मू-कश्मीर के बक्कल तथा कौरी गांव को जोड़ता है। जो पुल से गुजरने वाले ट्रेनों में सफर करता है वो इसकी सुंदरता देखते रह जाता है
3/6
बता दें कि अमरनाथ यात्रा पर आने वाले हजारों श्रद्धालु अपनी धार्मिक यात्रा के दौरान इस ऐतिहासिक पुल को देखने के लिए रुक रहे हैं।
4/6
अमरनाथ यात्रा के श्रद्धालु चिनाब ब्रिज की तस्वीरें व वीडियो अपने कैमरों में कैद कर सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं।
5/6
चिनाब रेलवे पुल भारत ही नहीं, विश्व भर में इंजीनियरिंग की उत्कृष्टता का प्रतीक बन चुका है। जो कश्मीर की सुंदरता में चार चांद लगा रहा है।
6/6
अमरनाथ यात्रा पर आए श्रद्धालुओं ने कहा कि चिनाब रेल ब्रिज ने उनकी यात्रा के अनुभव को और यादगार बना दिया है। वह शायद ही इसे कभी देख पाते।
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.