विराट कोहली की तस्वीर देखकर आपको 80s के दौर के पुराने बॉलीवुड हीरो याद आ सकते हैं। हाई-वेस्ट ब्लू जींस, व्हाइट शर्ट, रंग-बिरंगी जैकेट और लंबे बालों के साथ विराट का यह रेट्रो लुक काफी शानदार दिखाई दे रहा है। सोशल मीडिया पर फैंस को उनका यह अंदाज खूब पसंद आ रहा है।