अभिषेक शर्मा का वायरल ‘हर हर महादेव’ सेलिब्रेशन, 30 गेंदों में शतक ठोककर मचाया कोहराम

Published : Sep 18, 2026, 07:36 AM ISTUpdated : Sep 18, 2026, 07:47 AM IST

भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले गए तीसरे और आखिरी टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 127 रन से जीत दर्ज की। इस जीत के सबसे बड़े हीरो अभिषेक शर्मा रहे, जिन्होंने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से मैदान पर कोहराम मचा दिया।

1/7

अभिषेक शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ महज 30 बॉलों में अपना शतक पूरा किया। इसके साथ ही उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। अभिषेक की पारी ने भारतीय फैंस को झूमने पर मजबूर कर दिया।

2/7

अभिषेक शर्मा ने कुल 34 गेंदों का सामना करते हुए 108 रन बनाए। उनकी पारी में चौकों और छक्कों की जमकर बारिश देखने को मिली। उन्होंने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से अफगानिस्तान के गेंदबाजों की जमकर खबर ली।

3/7

अपना शतक पूरा करने के बाद अभिषेक शर्मा का सेलिब्रेशन भी खूब वायरल हो रहा है। उन्होंने फ्लाइंग किस या सामान्य अंदाज में जश्न मनाने के बजाय मैदान पर ध्यान मुद्रा में बैठकर ‘हर हर महादेव’ का इशारा किया। उनका यह अंदाज सोशल मीडिया पर फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गया।

4/7

अभिषेक ने अपनी पारी में 11 छक्के लगाए। इससे पहले वह इंग्लैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में 13 छक्के लगा चुके हैं। अफगानिस्तान के खिलाफ 11 छक्कों के साथ उन्होंने एक पारी में भारतीय बल्लेबाजों के सबसे ज्यादा छक्कों की लिस्ट में अपना नाम फिर दर्ज कराया।

5/7

अभिषेक शर्मा की बल्लेबाजी की रफ्तार का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने अपना अर्धशतक सिर्फ 14 गेंदों में पूरा किया। इसके बाद अगली 14 गेंदों में ही उन्होंने शतक भी पूरा कर दिया।

6/7

अभिषेक शर्मा की विस्फोटक पारी के दम पर भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 221 रन बनाए। अभिषेक के अलावा संजू सैमसन ने भी 50 रन की शानदार पारी खेली, जबकि कप्तान श्रेयस अय्यर ने 29 रन का योगदान दिया।

7/7

222 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी। पूरी टीम 14.1 ओवर में 94 रन पर ऑलआउट हो गई। अफगानिस्तान का कोई भी बल्लेबाज 25 रन का आंकड़ा पार नहीं कर सका। इस जीत के साथ भारत ने तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज में अफगानिस्तान का 3-0 से क्लीन स्वीप कर दिया।

Related Galleries
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.