रांची: गले में डाली रस्सी तो किसी को घसीटा, 5 फोटो में देखें पुलिस ने कैसे दबाया ABVP छात्रों का विरोध

Published : Aug 08, 2026, 06:49 PM IST

झारखंड PSC-SSC परीक्षा में धांधली पर प्रदर्शन जारी है। इसी बीच शनिवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) नेJPSC छात्रों के समर्थन में मुख्यमंत्री आवास की तरफ मार्च निकाला। इस दौरान पुलिस से उनकी झड़प हुई। आइए 5 तस्वीरों में देखते हैं ये विरोध

1/5

तस्वीर में नजर आ रहे यह एबीवीपी कार्यकर्ता हैं। जिन्होंने शुक्रवार को रांची में सीएम हाउस मार्च निकाला। इस दौरान पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो दोनों के बीच जमकर झड़प हुई। इस तस्वीर में आप साफ देख सकते हैं।

2/5

इस तस्वीर में आप देख सकते हैं की एबीवीपी छात्र किस तरह सीएम के आवास की तरफ आगे बढ़ रहे हैं, जब पुलिस ने उन्हें रोका तो वह सड़क पर लेट गए तो कुछ पुलिस की गाड़ी पर चढ़ गए।

3/5

रांची पुलिस ने करीब 8 से 10 एबीवीपी कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया और उन्हें लालपुर थाने लेकर पहुंचे। इसी बीच झारखंड के छात्रों ने ऐलान किया है कि वह 10 अगस्त को विधानसभा का घेराव करेंगे।

4/5

बता दें कि रांची में छात्रों का प्रदर्शन झारखंड भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ 15 दिन से आंदोलन जारी है।

5/5

झारखंड PSC रद्द करने की मांग को लेकर 6 छात्र अनशन पर हैं। शनिवार को प्रदर्शनकारी छात्रों और सरकार के प्रतिनिधिमंडल के बीच बातचीत हुई। लेकिन यह बातचीत बेनतीजा रही।

Related Galleries
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.