छठ पूजा पर अक्षरा सिंह की इन 5 तस्वीरों ने जीता दिल, देखकर लोग बोले-आप ही 'सुपरस्टार'

Published : Nov 15, 2026, 07:22 PM IST

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह छठ महापर्व और छठी मैया की भक्ति में लीन दिखीं। उन्होंने ना सिर्फ गंगा मे आस्था की डुबकी और भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया। बल्कि मिट्टी के चूल्हे पर छठी मैया का प्रसाद भी तैयार किया। आइए देखते हैं उनके देसी अंदाज की तस्वीरें

1/5

पटना भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने दीघा के मीनार घाट पर आस्था की डुबकी लगाई और भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया।

2/5

भगवान सूर्य को अर्घ्य देने से पहले भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने अपने घर पर मिट्टी के चूल्हे पर पहले छठी मईया के लिए प्रसाद बनाया।

3/5

अक्षरा सिंह पटना के दीघा के मीनार घाट पर छठ पूजा करती हुई। इस तस्वीर में आप देख सकते हैं एक्ट्रेस एकदम सिंपल आम महिला की तरह लाल साड़ी पहने और छठी मैया की पूजन करते हुए नजर आ रही हैं।

4/5

सोशल मीडिया पर अक्षरा सिंह के देसी अंदाज को खूब पसंद किया जा रहा है। उनकी छठी मैया की भक्ति और आस्था को लोग सलाम करते हुए तारीफ कर रहे हैं।

5/5

आमतौर पर ग्लैमरस लुक में नजर आने वाली एक्ट्रेस अक्षरा छठ महापर्व पर बिल्कुल घरेलू और पारंपरिक अंदाज में दिखाई दीं।

Related Galleries
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.