अर्शदीप सिंह की गर्लफ्रेंड समरीन कौर, खूबसूरती और ग्लैमर से जीत रहीं दिल

Published : Aug 04, 2026, 11:20 AM IST

तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह अपने खेल के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। हाल ही में उनकी कथित गर्लफ्रेंड समरीन कौर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें वायरल होने के बाद फैंस उनकी लव लाइफ के बारे में जानना चाहते हैं।

1/7

अर्शदीप सिंह ने सोशल मीडिया पर समरीन कौर के साथ तस्वीर शेयर की थी। फोटो के साथ उन्होंने "My Person" लिखा था। इसके बाद दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चाओं ने और जोर पकड़ लिया।

2/7

समरीन कौर एक एक्ट्रेस, मॉडल और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। वह मॉडलिंग, फैशन शूट और म्यूजिक वीडियो में काम करने के लिए जानी जाती हैं।

3/7

समरीन कौर का जन्म 1999 में जम्मू-कश्मीर में हुआ था। उन्होंने सिंबायोसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी, पुणे से अपनी पढ़ाई पूरी की। पढ़ाई के बाद उन्होंने मॉडलिंग और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपना करियर बनाया।

4/7

समरीन कई फैशन शूट, ब्रांड कैंपेन और पंजाबी-हिंदी म्यूजिक वीडियो में नजर आ चुकी हैं। सोशल मीडिया पर वह अक्सर अपनी लाइफस्टाइल, ट्रैवल और ग्लैमरस फोटो-वीडियो शेयर करती रहती हैं।

5/7

समरीन कौर का नाम फिल्म '83', वेब सीरीज 'Nail Polish' और कई पंजाबी और हिंदी म्यूजिक वीडियो किए हैं।

6/7

IPL 2026 के दौरान समरीन कौर को पंजाब किंग्स को सपोर्ट करते हुए देखा गया था। इसके बाद अर्शदीप और समरीन के रिश्ते की खबरों ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरीं।

7/7

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, समरीन कौर का नाम पहले यूट्यूबर आशीष चंचलानी के साथ भी जोड़ा गया था। हालांकि, दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते की पुष्टि नहीं की थी।

Related Galleries
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.