आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार को पत्नी सुनीता केजरीवाल और पार्टी के सीनियर नेता मनीष सिसोदिया के साथ रोहिणी के जापानी पार्क में आयोजित एक सुंदरकांड पाठ में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर जोरदार हमले किए।
1/6
केजरीवाल और AAP नेताओं का यह सुंदरकांड पाठ, अयोध्या में राम मंदिर के चंदे में चोरी के आरोपों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है।
2/6
केजरीवाल ने बीजेपी पर आरोप लगाया कि सत्ताधारी पार्टी वोट बटोरने के लिए "राम नाम" का इस्तेमाल कर रही है। बीजेपी ने राम के साथ धोखा किया है"।
3/6
केजरीवाल ने यह भी मांग की कि राम मंदिर चंदा चोरी मामले के पीछे जो भी "चोर" और "डकैत" हैं, उन्हें फांसी पर लटकाया जाना चाहिए।
4/6
केजरीवाल नेBJP पर जोरदार पलटवार करते हुए कहा कि जो लोग 'सुंदरकांड' के पाठ का विरोध करते हैं, उनमें "राक्षसी प्रवृत्ति" होती है।
5/6
यह बयानबाजी तब शुरू हुई जब केजरीवाल के धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने को लेकर बीजेपी ने इसको केजरीवाल का "सियासी हथकंडा" बताया।
6/6
बीजेपी ने केजरीवाल पर हमला बोलते हुए उन्हें “पॉलिटिकल हिंदू” बताया। उन्होंने AAP के 'सुंदरकांड पाठ' को महज "नौटंकी" और "दिखावा" बताया।
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.