भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों एशियन गेम्स 2026 के लिए जापान में है। टीम 28 सितंबर से अपने अभियान की शुरुआत करेगी। टूर्नामेंट शुरू होने से पहले भारतीय क्रिकेटर्स रिलैक्स मोड में नजर आ रहे हैं। इस दौरान खिलाड़ियों का एक अलग अंदाज देखने को मिला है।
1/7
कई भारतीय क्रिकेटर्स जापान की सड़कों पर ट्रांसपेरेंट छाते के साथ नजर आए। खिलाड़ियों का यह लुक कोरियन फैशन से इंस्पायर्ड बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें फैंस का ध्यान खींच रही हैं।
2/7
एशियन गेम्स में भारतीय टीम की कप्तानी कर रहे श्रेयस अय्यर ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों में वह अपने टीममेट्स के साथ जापान की सड़कों पर नजर आए। इस दौरान खिलाड़ियों के हाथ में ट्रांसपेरेंट छाते दिखाई दिए
3/7
श्रेयस का यह अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। क्रिकेट के मैदान पर अपने खेल के लिए चर्चा में रहने वाले श्रेयस अब अपने ऑफ-फील्ड लुक को लेकर भी सुर्खियों में हैं।
4/7
श्रेयस अय्यर के अलावा तिलक वर्मा भी इसी अंदाज में नजर आए। उन्होंने जापान की सड़कों पर ट्रांसपेरेंट छाते के साथ तस्वीरें क्लिक कराईं। उनका यह लुक भी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
5/7
इससे पहले अभिषेक शर्मा भी इसी ट्रेंड को फॉलो करते हुए नजर आ चुके हैं। उन्होंने व्हाइट शर्ट और व्हाइट पैंट के साथ ट्रांसपेरेंट छाता कैरी किया। उनका पूरा लुक काफी स्टाइलिश नजर आया। तस्वीरों में उनका अंदाज किसी कोरियन एक्टर से कम नहीं लग रहा था।
6/7
एशियन गेम्स से पहले भारतीय टीम ने जापान के खिलाफ एक फ्रेंडली मैच भी खेला था। इस मुकाबले में भारत ने जापान को 2 रन से हराया।
7/7
अब भारतीय टीम एशियन गेम्स 2026 में अपने अभियान की शुरुआत करेगी। भारतीय टीम को टूर्नामेंट में सीधे क्वार्टर फाइनल से मुकाबले खेलने का मौका मिलेगा। ऐसे में खिलाड़ियों की नजर टूर्नामेंट में शानदार शुरुआत करने और भारत के लिए पदक जीतने पर होगी।
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.