बाढ़ से बेहाल हुआ असम, 8 PHOTO में देखें राजधानी गुवाहाटी का हाल

Published : Jul 13, 2026, 09:07 PM IST

असम की राजधानी गुवाहाटी में सोमवार 13 जुलाई को भारी बारिश के चलते हालात बद से बदतर हो गए। शहर की सड़कें पानी से लबालब हो गईं, जिनके बीच वाहन चालक जोखिम उठाकर चलते दिखे। जगह-जगह ट्रैफिक जाम जैसे हालत नजर आए। 

1/8

गुवाहाटी में भारी बारिश के बाद सड़कें पानी से जलमग्न हो गईं। इस दौरान साइलेंसर में पानी भरने से कई वाहन बीच सड़क पर ही बंद हो गए।  

2/8

गुवाहाटी की एक सड़क पर इतना ज्यादा पानी भर गया कि कारों के बोनट डूबते दिखे। कई कार भी बीच सड़क पर ही बंद पड़ गईं। 

3/8

गुवाहाटी में पानी से लबालब एक सड़क से गुजरता दोपहिया वाहन चालक। 

4/8

पिछले कुछ दिनों से पूरे असम में झमाझम बारिश हो रही है। सोमवार 13 जुलाई को बारिश के चलते पूरा शहर अस्त-व्यस्त नजर आया। 

5/8

सोमवार को मोरीगांव में भारी बारिश के कारण ब्रह्मपुत्र नदी का जलस्तर बढ़ गया, जिससे लोगों और मवेशियों को बाढ़ प्रभावित इलाकों से गुजरना पड़ा।

6/8

गुवाहाटी में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते मालीगांव, नाइन माइल और जोराबाट (राजमार्ग) जैसे इलाकों में गंभीर जलभराव हो गया है।

7/8

गुवाहाटी में बारिश के चलते जगह-जगह पानी भरने से यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

8/8

मौसम विभाग ने असम, बंगाल समेत पूर्वोत्तर के कई राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है।

Related Galleries
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.