असम में तबाही का तांडव, 8 PHOTO में देखें बाढ़ ने कैसे ढाया कहर

Published : Jul 13, 2026, 02:20 PM IST

असम के लखीमपुर में बाढ़ की वजह से हालात बद से बदतर हो गए हैं। सोमवार 13 जुलाई को घुनासुती के नहारानी गांव में बाढ़ का पानी भर गया, जिससे खेतों में खड़ी फसलें तबाह हो गईं। गांव के रास्ते नदियों में तब्दील हो चुके हैं।

1/8

बाढ़ से प्रभावित एक स्थानीय निवासी का कहना है, पानी सुबह अचानक बढ़ गया। हमें संभलने का मौका तक नहीं मिला।

2/8

स्थानीय निवासी के मुताबिक, हम किसी तरह अपनी गायों को तो बचा पाए, लेकिन हमारी बकरियां, हंस और मुर्गियां बह गईं और हमें पता तक नहीं चला।

3/8

स्थानीय लोगों का कहना है, बाढ़ में हमने अपना सब कुछ खो दिया। हमारे घर पूरी तरह डूबने की कगार पर हैं। 

4/8

कुछ लोगों का कहना है कि जिस तरह बाढ़ का पानी तेजी से बढ़ रहा है, उसे देखकर लगता है कि आज रात तक वे पूरी तरह पानी में डूब जाएंगे। 

5/8

असम के लखीमपुर में नदियों का जलस्तर अचानक बढ़ने से कई निचले इलाके जलमग्न हो गए हैं, जिसके चलते सैकड़ों गांव प्रभावित हुए हैं।

6/8

असम में बाढ़ की वजह से 112 कच्चे मकान ढह गए हैं, जबकि 16 को आंशिक नुकसान हुआ। बाढ़ में 3726 पशु प्रभावित हुए हैं।

7/8

रिपोर्ट्स के मुताबिक, असम में बाढ़ की वजह से 26 हेक्टेयर खेती की जमीन अब भी पानी में डूबी हुई है।

8/8

मौसम विभाग ने 13-14 जुलाई को असम के अलावा सिक्किम, मेघालय और हिमालय के तराई वाले इलाकों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।

Related Galleries
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.