यूपी के माफिया डॉन अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान अहमद (21 वर्ष) को शनिवार 8 अगस्त को प्रयागराज के कसारी-मसारी कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। इस दौरान अबान को अंतिम विदाई देने भारी भीड़ उमड़ी। देखें सुपुर्द-ए-खाक की 6 तस्वीरें..
1/6
अतीक अहमद का दूसरे नंबर का बेटा अली अहमद पैरोल मिलने के बाद शनिवार को प्रयागराज में अपने छोटे भाई अबान अहमद के अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंचा। अली इस वक्त झांसी जेल में बंद है। अली के खिलाफ 6 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
2/6
अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान को शनिवार को प्रयागराज के कसारी मसारी कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। इस दौरान अतीक अहमद का सबसे बड़ा बेटा उमर दूसरे नंबर के अली और चौथे नंबर के अहजम को गले लगाकर खूब रोया।
3/6
अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान की झांसी-कानपुर हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई थी। अबान को उनके पिता अतीक अहमद की कब्र के ठीक बगल में ही सुपुर्द-ए-खाक किया गया।
4/6
अबान अहमद के नमाज-ए-जनाजा में शनिवार को भारी भीड़ उमड़ी। प्रयागराज के कसारी-मसारी कब्रिस्तान में हर तरफ बस लाेग नजर आ रहे थे।
5/6
अबान अहमद को सुपुर्द-ए-खाक करने से पहले कसारी-मसारी कब्रिस्तान में उमड़ी भीड़ का नजारा। हालात ये थे कि लोगों को पैर रखने तक की जगह नहीं मिल रही थी। ऐसे में जिसे जहां ठिकाना दिखा, वो वहीं खड़ा हो गया।
6/6
शनिवार को प्रयागराज में मारे गए माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद को दफनाने के दौरान बड़ी संख्या में रिश्तेदार और शोक मनाने वाले लोग इकट्ठा हुए। हालांकि, अतीक अहमद की फरार बीवी शाइस्ता परवीन नजर नहीं आईं।
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.