प्रयागराज के संगम तट पर स्थित बड़े हनुमान मंदिर में पांच दिवसीय हनुमान जन्मोत्सव शुरू हुआ। पहले दिन गणेश स्थापना, गणपति अथर्वशीर्ष हवन, अष्ट द्रव्य गणपति होमम और राक्षोघ्न हवन हुआ। 11 फोटो में देखें पूरा कार्यक्रम और जानें अन्य दिनों के आयोजन।
1/11
हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर मंदिर को भव्य तरीके से सजाया गया है। फूलों और रोशनी से जगमगाते परिसर में पहले दिन महंत बलवीर गिरी ने पूजन आरती की।
2/11
हनुमान जन्मोत्सव के पहले दिन मंदिर परिसर में विधि-विधान से श्री गणेश स्थापना की गई। इसके बाद श्री गणपति अथर्वशीर्ष हवन की तैयारी हुई और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच धार्मिक कार्यक्रम आगे बढ़े।
3/11
बाघंबरी मठ के महंत बलबीर गिरि महाराज के सानिध्य में पहले दिन के धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। दक्षिण भारत से आए ब्राह्मणों और विद्वान पंडितों ने वैदिक मंत्रों के साथ हवन कराया।
4/11
श्री बड़े हनुमान मंदिर में गणपति अथर्वशीर्ष हवन का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से हवन में आहुतियां अर्पित कीं। पूरे परिसर में मंत्रोच्चार और पूजा-पाठ से भक्तिमय माहौल बना रहा।
5/11
हवन में नारियल, केला, शहद, गन्ना, घी, मोदक, गुड़ और मुरमुरे सहित अष्ट द्रव्य अर्पित किए गए। धार्मिक अनुष्ठान के दौरान लड्डुओं की भी आहुति दी गई।
6/11
पहले दिन के हवन अनुष्ठान के समापन पर महाआरती आयोजित की गई। इसमें श्रद्धालुओं ने भाग लिया और बजरंगबली का आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल देखने को मिला।
7/11
हनुमान जन्मोत्सव के पहले दिन संध्याकाल में मंदिर परिसर में प्राकार शुद्धि एवं राक्षोघ्न हवन कराया गया। इस अनुष्ठान के जरिए मंदिर परिसर की शुद्धि और लोककल्याण की कामना की गई।
8/11
बाघंबरी मठ के महंत बलबीर गिरि जी महाराज ने हनुमान जन्मोत्सव की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने आयोजन से जुड़े अनुष्ठानों और व्यवस्थाओं को देखा। मंदिर में पांच दिनों तक धार्मिक कार्यक्रम होंगे।
9/11
पांच दिवसीय हनुमान जन्मोत्सव के दूसरे दिन बुधवार सुबह राम तारक मंत्र हवन आयोजित किया जाएगा। इसके लिए मंदिर परिसर में विशेष धार्मिक अनुष्ठान की तैयारी की गई है।
(फोटो: महंत बलवीर गिरी)
10/11
उत्सव के दूसरे दिन बुधवार शाम को महासुदर्शन हवन होगा। पांच दिवसीय आयोजन में प्रतिदिन विशेष पूजा-अर्चना, वैदिक अनुष्ठान और आरती की जाएगी। मंदिर में श्रद्धालुओं की आवाजाही जारी रहेगी।
11/11
महंत बलवीर गिरी महराज के सानिध्य में इस पांच दिवसीय हनुमान जन्मोत्सव का भव्य एवं दिव्य आयोजन हाे रहा है।
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.