Bankipur: जीत के बाद प्रशांत किशोर ने यूं मनाया जश्न, पत्नी ने बांटी मिठाई, 8 तस्वीरों में जनसुराज की जीत का जश्न

Published : Aug 03, 2026, 07:34 PM ISTUpdated : Aug 03, 2026, 07:51 PM IST

Prashant Kishor Victory: बिहार के बांकीपुर उपचुनाव में जनसुराज पार्टी के प्रशांत किशोर ने प्रचंड जीत दर्ज की है। जीत के बाद उन्होंने पत्नी जाह्नवी दास और अपने समर्थकों के साथ जमकर जश्न मनाया। देखें, प्रशांत किशोर की जीत के जश्न की खास तस्वीरें।

1/8

जन सुराज पार्टी के फाउंडर प्रशांत किशोर को कुल 64,151 वोट मिले, जबकि बीजेपी उम्मीदवार नीरज कुमार को 44,827 मत मिले। इस तरह पीके 19,324 वोटों से चुनाव जीत गए। जीत के बाद जनसुराज पार्टी के समर्थकों ने जमकर जश्न मनाया।

2/8

बांकीपुर में जीत के बाद समर्थकों ने माला पहनाकर प्रशांत किशोर का स्वागत किया। बता दें कि उन्हें इस सीट पर बीजेपी+राजद उम्मीदवार के कुल वोटों से भी ज्यादा मत मिले। भाजपा प्रत्यशी को 44827 जबकि राजद की रेखा कुमार को 14273 वोट मिले। दोनों का टोटल 59100 है। वहीं पीके को अकेले 64,151 वोट मिले।

3/8

बांकीपुर में जीत के बाद प्रशांत किशोर ने इस तरह कार पर चढ़कर लोगों का अभिवादन किया। बता दें कि पीके ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की पारंपरिक सीट को हथिया लिया है।

4/8

बांकीपुर में प्रशांत किशोर की जीत के बाद उनकी पत्नी जाह्नवी दास ने समर्थकों में मिठाइयां बांटी। पीके की पत्नी ने कहा, उन्होंने इतनी मेहनत की है तो जीतना तो बनता ही है। फिर बांकीपुर की जनता तो हमारे साथ है ही।

5/8

बांकीपुर उपचुनाव में जीत के बाद समर्थकों से घिरे प्रशांत किशोर। 1977 में बिहार के रोहतास जिले में पैदा हुए पीके देश के जाने-माने चुनावी रणनीतिकार और राजनेता हैं।

6/8

प्रशांत किशोर की जीत के बाद पटना में पार्टी के समर्थकों ने कुछ इस तरह जश्न मनाया। बता दें कि पीके को असली पहचान 2014 के लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी के चुनाव अभियान से जुड़ने के बाद मिली।

7/8

बांकीपुर सीट से प्रशांत किशोर के चुनाव जीतने के बाद जनसुराज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने इस तरह रंग उड़ाकर जीत का जश्न मनाया। बता दें कि पीके ने 2 अक्टूबर 2022 को बिहार में जन सुराज पदयात्रा की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने जन सुराज पार्टी का गठन कर सक्रिय राजनीति में एंट्री ली।

8/8

जन सुराज पार्टी के प्रमुख और उम्मीदवार प्रशांत किशोर सोमवार को पटना में बांकीपुर विधानसभा सीट से जीत के बाद अपने जीत के सर्टिफिकेट के साथ तस्वीर खिंचवाते हुए।

Related Galleries
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.