किसी को घसीटा तो किसी पर बरसाया वाटर कैनन, 5 PHOTO में पटना पुलिस का 'सिंघम' वाला एक्शन

Published : Aug 04, 2026, 07:48 PM IST

पटना की सड़कों पर मंगलवार 4 जुलाई के एक बार फिर पेपर लीक और रोजगार की मांग को लेकर छात्रों ने सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सीएम आवास का घेराव करने निकल पड़े। तब पुलिस को वाटर कैनन चलाना पड़ा।

1/5

बता दें कि छात्रों के साथ इस विरोध में एनएसयूआई के युवा कार्यकर्ताओं के साथ निर्दलीय सांसद पप्पू यादव, NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ और बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम भी शामिल हुए।

2/5

जब छात्र नहीं माने तो पटना पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। इस दौरान स्टूडेंट्स पहले की तरह वाटर कैनन पर डांस करने लगे। तो वहीं कुछ छात्र सड़क पर ही धरना देने के लिए बैठ गए। हालांकि पुलिस ने उन्हें वहां से हटा दिया।

3/5

पुलिस ने इनकम टैक्स गोलंबर के पास बैरिकेड लगाकर प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोक दिया। जब प्रदर्शनकारियों ने आगे बढ़ने की कोशिश की, तो पुलिस ने उन पर पानी की बौछारें कीं।

4/5

छात्र संगठन ने X पर एक पोस्ट में कहा कि पटना में छात्रों पर हुए कथित AK-47 हमले के विरोध में CM आवास मार्च के दौरान जाखड़ को हिरासत में लिया गया। पोस्ट में आगे कहा गया, "दमन से छात्रों की आवाज़ नहीं दबेगी। इंसाफ़ मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा।"

5/5

इस प्रदर्शन को पटना यूनिवर्सिटी के करीब 15 छात्र संगठनों का भी समर्थन हासिल था। इन संगठनों ने पेपर लीक के ख़िलाफ़ कार्रवाई, बेरोज़गारी, सीवान प्रोटेस्ट में घायल हुए एक व्यक्ति को मुआवज़ा और पहले के प्रदर्शनों में गिरफ़्तार छात्रों की रिहाई जैसी कई मांगों को लेकर 'CM हाउस घेराव' का ऐलान किया था।

Related Galleries
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.