दिल्ली. कल तक अरविंद केजरीवाल नीट पेपर लीक में पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे थे। वह सीजेपी को सपोर्ट करने के लिए जंतर मंतर पर भी पहुंचे। लेकिन पंजाब पेपर लीक मामले को लेकर अब केजरीवाल बुरे फंस गए हैं।
1/6
राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने पंजाब पेपर लीक मामले और भगवांत मान सरकार के साथ अरविंद केजीरवाली के खिलाफ संसद परिसर में वरोध-प्रदर्शन किया। साथ ही पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस के इस्तीफे की मांग की।
2/6
बता दें कि स्वाति मालीवाल के साथ बीजेपी और एनडीए के सभी सांसदों ने केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान मोदी सरकार के कई मंत्री भी शामिल थे। खास तौर से सीनियर लेडी और जेपी नड्डा भी मौजूद थे।
3/6
संसद में विरोध कर रहे सासंदों ने केजरीवाल और भगवांत मान का पोस्टर पकड़ रखा था। जिसमें दोनों नेताओं की तस्वीर थीं और लिखा था...अब चुप्पी क्यों मान और केजरीवाला जबाव दीजिए...
4/6
बता दें कि पंजाब में भी बीजेपी और कांग्रेस के साथ साथ अकाली दल के विधायकों ने शिक्षा मंत्री से इस्तीफे की मांग की है। उन पर बीते दिनों 6 परीक्षाओं के पेपर लीक का आरोप लगा है। जिसमें टीजर टेस्ट से लेकर पंजाब पीएससी तक के पेपर शामिल हैं।
5/6
वहीं पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने भी बैंस के तत्काल इस्तीफे की मांग करते हुए कहा, "कई पेपर लीक, लेकिन जवाबदेही शून्य! पंजाब के छात्र कब तक भुगतते रहेंगे?" मंत्रा को तुरंत इस्तीफा देना चाहिए।
6/6
पंजाब पेपर लीक मामले पर दिल्ली कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने केजरीवाली की पार्टी पर 'दोहरे मापदंड' अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने X पर एक पोस्ट में पूछा, "मासूम बच्चों के कंधों पर बंदूक रखकर राजनीति करने वाली आम आदमी पार्टी से आज पूरा देश पूछ रहा है- पंजाब के शिक्षा मंत्री का इस्तीफ़ा कब?
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.