पटना में बवाल, राजभवन की ओर बढ़ रहे छात्रों पर पुलसिया एक्शन, 10 PHOTO में देखें BPSC प्रोटेस्ट

Published : Aug 25, 2026, 05:23 PM IST

मंगलवार को पटना में 70वीं BPSC परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर छात्रों ने गांधी मैदान से राजभवन की ओर मार्च निकाला। छात्रों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने एक्शन लेते हुए वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया। देखें पुलिसिया एक्शन की तस्वीरें..

1/10

70वीं BPSC परीक्षा में कथित अनियमितताओं का विरोध करते हुए छात्र पटना के गांधी मैदान से राजभवन की ओर मार्च कर रहे थे।

2/10

प्रदर्शनकारी BPSC परीक्षा को रद्द करने की मांग को लेकर आगे बढ़ रहे थे। इस दौरान पुलिस ने कई स्टूडेंट्स को हिरासत में लिया।

3/10

मार्च के दौरान छात्रों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने वॉटर कैनन का इस्तेमाल भी किया। इससे कई स्टूडेंट घायल भी हो गए।

4/10

पानी की तेज बौछारों के जरिए प्रदर्शन कर रहे छात्रों को खदेड़ने की कोशिश की गई। हालांकि, कुछ स्टूडेंट तो पानी की बौछारों पर नहाने और डांस करने लगे।

5/10

विरोध-प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच जमकर झड़प भी देखने को मिली।

6/10

छात्रों को मुख्यमंत्री आवास की ओर बढ़ने से रोकने के लिए JP गोलंबर पर पुलिस के साथ CRPF के जवानों को भी तैनात किया गया था।

7/10

इसके बावजूद प्रदर्शनकारी छात्रों ने बैरिकेडिंग तोड़ दी और आगे बढ़ते हुए डाकबंगला तक पहुंच गए।

8/10

डाकबंगला पहुंचने के बाद छात्रों और CRPF जवानों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षाबलों ने प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की।

9/10

प्रदर्शन के दौरान छात्रों पर वॉटर कैनन से पानी की बौछार की गई। इस दौरान एक छात्र के सिर में चोट लगी और उसका सिर फट गया। वहीं एक छात्रा बेहोश हो गई।

10/10

प्रदर्शन के दौरान कुछ छात्रों पर पुलिस की ओर पत्थरबाजी करने का आरोप है। इसमें टाउन DSP कामाख्या नारायण सिंह के घायल होने की जानकारी सामने आई है। कई अन्य पुलिसकर्मियों को भी चोटें आई हैं।

Related Galleries
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.