BRICS Summit 2026: मोदी से शी-पुतिन तक की 10 खास तस्वीरें, जानिए घोषणापत्र के 10 बड़े फैसले

Published : Sep 13, 2026, 08:28 AM IST

18वें BRICS शिखर सम्मेलन 2026 में 'नई दिल्ली घोषणापत्र' अपनाया गया। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार, स्थानीय मुद्राओं में व्यापार और आतंकवाद पर भारत के रुख के साथ जानिए समिट के 10 बड़े मुद्दे 10 PHOTOS के साथ।

1/10

नई दिल्ली में 18वें BRICS शिखर सम्मेलन के दौरान सदस्य देशों ने 140 बिंदुओं वाले New Delhi Declaration 2026 को सर्वसम्मति से अपनाया।

2/10

BRICS नेताओं ने संयुक्त राष्ट्र समेत बहुपक्षीय संस्थाओं में सुधार की मांग की। वैश्विक फैसलों में विकासशील देशों की भागीदारी बढ़ाने पर जोर रहा।

3/10

UN Security Council समेत वैश्विक संस्थाओं में भारत और ब्राजील को ज्यादा प्रतिनिधित्व देने के समर्थन को घोषणापत्र में प्रमुखता मिली।

4/10

BRICS ने अफ्रीका और Global South के देशों की वैश्विक निर्णय प्रक्रिया में ज्यादा और सार्थक भागीदारी की जरूरत बताई।

5/10

घोषणापत्र में दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में जारी संघर्षों पर चिंता जताई गई। विवादों के समाधान के लिए बातचीत और कूटनीति पर जोर दिया गया।

6/10

BRICS नेताओं ने आतंकवाद के खिलाफ सख्त रुख दोहराया और 2025 के पहलगाम आतंकी हमले की निंदा की।

7/10

सदस्य देशों ने स्थानीय मुद्राओं में व्यापार और निवेश को बढ़ाने तथा तेज, सस्ते और सुरक्षित Cross-Border Payment सिस्टम विकसित करने का समर्थन किया।

8/10

BRICS Payment Task Force के जरिए सदस्य देशों की भुगतान प्रणालियों के बीच बेहतर संपर्क और सुरक्षित सीमा-पार लेनदेन की दिशा में काम आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया।

9/10

घोषणापत्र में Artificial Intelligence को विकास का अहम अवसर बताया गया। महत्वपूर्ण खनिजों, Supply Chain और तकनीकी सहयोग को भी प्राथमिकता दी गई।

10/10

भारत की अध्यक्षता के बाद 2027 में चीन BRICS की अध्यक्षता करेगा और 19वें BRICS शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा।

Related Galleries
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.