न कोई तामझाम, न दिखावा...BRICS में ईरानी राष्ट्रपति की बेटी जहरा ने जीता दिल, देखें 7 तस्वीरें

Published : Sep 12, 2026, 08:35 PM ISTUpdated : Sep 12, 2026, 08:40 PM IST

BRICS Summit 2026: भारत 12-13 सितंबर को नई दिल्ली में 18वें BRICS शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है। जिसमें शामिल होने के लिए चीन, ईरान, रूस समेत कई देशों के राष्ट्रपति आए हुए हैं। इसी बीच ईरानी राष्ट्रपति की बेटी ज़हरा पेज़ेश्कियन की खूब चर्चा है।

1/7

दरअसल, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन की बेटी ज़हरा पेज़ेश्कियन शनिवार को नई दिल्ली में ब्रिक्स बाज़ार पहुंची। इस दौरान उन्होंने वहां मिलने वाले सामान को देखा और वहां पर मौजूद कारीगरों और प्रतिनिधियों से बातचीत की।

2/7

बता दें कि ईरानी राष्ट्रपति की बेटी ज़हरा के साथ केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी साथ थी। जिन्होने ब्रिक्स बाजार की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

3/7

इस तस्वीर में आप साफ तौर पर देख सकते हैं कैसे ईरानी राष्ट्रपति की बेटी ज़हरा एकदम सादगी वाले अंदाज में एक स्टॉल में पहुंची और वहां पर रखा समाना देखने लगीं।

4/7

बता दें कि ब्रिक्स बाजार का आयोजन मिनिस्ट्री ऑफ टेक्सटाइल्स और विदेश मंत्रालय की तरफ से किया गया है। जो नेशनल क्राफ्ट्स म्यूजियम एंड हस्तकला अकादमी में लगाया गया है।

5/7

यह बाजार 10 सितंबर शुरू हुआ है और यह 15 सितंबर तक चलेगा। यहां पर पारंपरिक हैंडीक्राफ्ट, हैंडलूम प्रोडक्ट्स, टेक्सटाइल और कई अन्य क्रिएटिव प्रोडक्ट्स रखे गए हैं।

6/7

ब्रिक्स बाजार में ईरानी राष्ट्रपति की बेटी जाहरा ने भारत की पारंपरिक कला एवं सांस्कृतिक विरासत को करीब से देखा।

7/7

ब्रिक्स बाजार में ईरानी राष्ट्रपति की बेटी जाहरा के सादगी भरे अंदाज ने हर किसी का दिल जीता। इस दौरान उन्होंने ट्रेडिशनल ईरानी फुल-लेंथ का ईरानी बुर्का पहन रखा था, जो बेहद सिंपल और रॉयल था।

Related Galleries
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.