CJP Protest के वो 7 चेहरे जिन्होंने जमके फैलाई गंध, पार की बेशर्मी की सारी हदें

Published : Jul 31, 2026, 01:20 PM IST

CJP के प्रदर्शन के दौरान कई चेहरे ऐसे रहे, जिन्होंने अश्लीलता की हदें पार कर दीं। इनके द्वारा तख्तियों और नारों में इस्तेमाल की गई भाषा को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। अब पुलिस ऐसे चेहरों की पहचान कर एक्शन ले रही है। जानते हैं ऐसे ही 7 गालीबाजों को।

1/7

रुचिका सिंह

रुचिका सिंह ने CJP आंदोलन के दौरान पीएम मोदी और इटली की पीएम जियोर्जिया मेलोनी को लेकर भद्दी-भद्दी गालियां दीं। इसने पीएम मोदी को लेकर ऐसी बातें कहीं, जिनका जिक्र भी नहीं किया जा सकता। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल होने के बाद गाजियाबाद के इंदिरापुरम की रहने वाली सुप्रीम कोर्ट की वकील स्मृति सिंह की शिकायत के आधार पर रुचिका के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई है।

2/7

श्रद्धा सिंह

श्रद्धा सिंह ने रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) के जवानों पर एक आपत्तिजनक वीडियो बनाया और उनका अपमान किया। क्रिएटिविटी के नाम पर अभद्र वीडियो बनाकर शेयर किए। लेकिन जब लोगों ने इसका विरोध किया तो इसने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर माफी मांगी।

3/7

यादवेंदु यादव

खुद को सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर बताने वाले यादवेंदु यादव ने CJP प्रोटेस्ट के दौरान भारतीय सेना को लेकर अभद्र टिप्पणी की। उसने कहा कि आंदोलन में जितने सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है, अगर उतनी फोर्स भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर तैनात होती तो पहलगाम और पुलवामा जैसे आतंकी हमले न होते। इंस्टाग्राम पर इसके 3 लाख फॉलोअर्स हैं। अब ये माफी मांग रहा है।

4/7

निशिका राजौरा

निशिका राजौरा (लेफ्ट) नाम की एक इन्फ्लूएंसर जिसके इंस्टाग्राम पर 102K फॉलोअर्स हैं, उसने एक वीडियो में कहा, सारे ग्रंथ पढ़लो राक्षसों ने कभी बलात्कार नहीं किया और देवी-देवताओं ने खुद की बेटी को भी नहीं छोड़ा। जब इसका विरोध हुआ तो निशिका ने एक वीडियो पोस्ट करते हुए कहा, हमसे गलती हो गई। हम क्षमा मांगते हैं अगर किसी की भावनाओं को ठेस पहुंची हैं। हम खुद सनातनी हैं।

5/7

दिबिसा महंता

23 जुलाई को असम के चाचल में हुए CJP प्रोटेस्ट के दौरान सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में दिबिसा महंता पीएम मोदी के खिलाफ भद्दे नारे लगाती दिखीं। दिबिसा ने कहा, 'नीम का पत्ता कड़वा है, मोदी $#@$#@#$@% है।' इसके अलावा दिबिशा ने कहा, "मेरे पैड से ज्यादा पेपर लीक हो रहे हैं"। बता दें कि दिबिसा महंता के पिता केशव महंता असम गण परिषद के नेता हैं और BJP के नेतृत्व वाली NDA सरकार में असम के राजस्व मंत्री भी।

6/7

अभिनव बिष्ट

सीजेपी आंदोलन से पहले 19 साल के अभिनव बिस्ट के महज 5 हजार फॉलोअर्स थे, जबकि आंदोलन खत्म होने पर इसके 7.5 लाख फॉलोअर्स हो चुके हैं। इसके एक वीडियो को 16 करोड़ व्यूज मिले। हालांकि, इसने कोई अभद्रता नहीं की। लेकिन ऐसे लोग इस आंदोलन में सिर्फ लाइक्स-व्यूज और फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए पहुंचे। इन्हें NEET से कोई लेना-देना नहीं। आंदोलन खत्म होने के बाद अभिनव ने आईफोन 17 प्रो मैक्स खरीदा लिया है, जिसकी कीमत 1.5 से 2 लाख के बीच है।

7/7

इस युवा ने कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट में भारतीय सेना को गाली देते हुए काफी गलत बातें कीं। हालांकि, इसका नाम पता नहीं चल सका है। बाद में जब सोशल मीडिया पर लोगों ने इसका विरोध किया तो इसने एक वीडियो शेयर कर माफी मांगते हुए कहा, मुझसे बहुत बड़ी गलती हो गई। मैंने इंडियन आर्मी और बीजेपी को गाली दी। मैं आप सभी से और पूरे देश से माफी मांगता हूं।

Related Galleries
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.