PHOTO NEWS: सरकार को CJP का अल्टीमेटम-संसद में बवाल, 12 तस्वीरों में देखें देश में कहां क्या हुआ?

Published : Jul 27, 2026, 07:41 PM IST

कॉकरोच जनता पार्टी ने सोमवार 27 जुलाई को चेतावनी दी कि प्रदर्शनकारियों पर पुलिस एक्शन नहीं रुका और छात्रों को राहत नहीं मिली तो वो फिर आंदोलन  करेंगे। वहीं, संसद में लोक परीक्षा संशोधन बिल पेश हुआ पर विपक्ष के हंगामे की वजह से चर्चा नहीं हो पाई।

1/12

CJP प्रवक्ता सौरव दास ने सोमवार को कपिल सिब्बल के घर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान दास ने आरोप लगाया कि सरकार ने समझौता तोड़ा है। बिहार और पश्चिम बंगाल में सैकड़ों छात्रों को गिरफ्तार कर झूठे मुकदमों में फंसाया गया है। यह मुकदमे वापस नहीं हुए तो हम फिर से बड़ा आंदोलन करेंगे।

2/12

राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने मॉनसून सत्र के दौरान कहा, 'हम लोक परीक्षा संशोधन बिल पर चर्चा से डरने वाले नहीं हैं। मैं चाहता हूं कि अमित शाह को सदन में आना चाहिए और बताना चाहिए लाठीचार्ज क्यों करवाया।'

3/12

वहीं, किरण रिजीजू ने जवाब देते हुए कहा, 'चर्चा के लिए टाइम दिया गया है। बाहर कहते हैं कि ससंद में बोलने नहीं दिया जाता। यहां हम हाथ जोड़-जोड़कर कहते हैं बोलिए तो मानते नहीं हैं। इस बिल पर देश के लोग चर्चा सुनना चाहते हैं। मैं खड़गे जी से अनुरोध करता हूं कि आप अपने सांसदों को समझाएं। आप लोग खुद चर्चा नहीं करने दे रहे हैं।

4/12

सोमवार को नई दिल्ली में चल रहे मॉनसून सत्र के दौरान DMK सांसद तमिलची थंगापांडियन ने अन्य सांसदों के साथ संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया।

5/12

सोमवार को नई दिल्ली में संसद परिसर में चल रहे मॉनसून सत्र के दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, पार्टी सांसद अवधेश प्रसाद और इकरा चौधरी के साथ कुछ इस तरह नजर आए।

6/12

सोमवार को पटना में बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव से पहले, RJD के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने पार्टी उम्मीदवार रेखा कुमारी गुप्ता के समर्थन में रोड शो किया।

7/12

पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक पत्नी गीतांजलि आंग्मो के साथ सोमवार को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल से छुट्टी मिलने के तुरंत बाद राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे।

8/12

सोमवार को लखनऊ में, अपनी जनता पार्टी (AJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर 'मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी' को गिराने के नोटिस के खिलाफ विरोध मार्च निकाला।

9/12

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सोमवार को नई दिल्ली में मोहम्मद इरफान और उनके परिवार के सदस्यों से मुलाकात की। इरफान ने पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया था।

10/12

जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को भोजपुर स्थित श्री मां काली बखोरापुर वाली मंदिर में आरती की और मां का आशीर्वाद लिया।

11/12

आइवरी कोस्ट की वायु सेना के चीफ ऑफ स्टाफ मेजर जनरल कोफी एन'गुएसन अल्फ्रेड ने सोमवार को नई दिल्ली में भारत की अपनी आधिकारिक यात्रा के दौरान वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह से मुलाकात की।

12/12

सोमवार को अहमदाबाद के निकोल इलाके के पास, सुरक्षाकर्मी पानी से भरी सड़क से गाड़ियों को निकलवाने में मदद कर रहे हैं।

Related Galleries
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.