दुनिया के मशहूर फुटबॉल स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो इन दिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। इसी बीच जॉर्जीना छुट्टियां मनाने के लिए निकल गई हैं और उन्होंने अपनी कुछ शानदार तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।
1/7
जॉर्जीना ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई तस्वीरें पोस्ट की हैं। इनमें वह अपने प्राइवेट जेट से ट्रैवल करती हुई नजर आ रही हैं। तस्वीरों में जॉर्जीना बेहद ग्लैमरस और स्टाइलिश लुक में दिखाई दे रही हैं।
2/7
जॉर्जीना ने इस ट्रिप के लिए ग्रे कलर का बॉडी फिटेड टॉप और पैंट कैरी किया है। इसके साथ उन्होंने ऑरेंज कलर का हैंडबैग लिया हुआ है। प्राइवेट जेट के सामने पोज देती हुई जॉर्जीना काफी स्टनिंग लग रही हैं।
3/7
उनकी तस्वीरों को सोशल मीडिया पर फैंस का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, पोस्ट को 26 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।
4/7
जॉर्जीना ने फ्लाइट के अंदर से भी अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें वह सनग्लासेस पहने नजर आ रही हैं। उनके गले में क्रॉस डायमंड नेकलेस भी दिखाई दे रहा है। अपने स्टाइलिश लुक के साथ उन्होंने एक बार फिर फैंस का ध्यान खींच लिया।
5/7
फोटोज को शेयर करते हुए जॉर्जीना ने कैप्शन में कैपरी का जिक्र किया। उन्होंने लिखा कि यह ट्रिप सन, नेचर, स्किन और फ्रीडम महसूस करने वाली है।
6/7
जॉर्जीना की तस्वीरों में एक और चीज ने लोगों का ध्यान खींचा। एक फोटो में वह एक बच्चे को गोद में लिए नजर आ रही हैं। हालांकि, तस्वीर में वह बच्चा डॉल जैसा भी दिखाई दे रहा है। इस दौरान उनके हाथ में पहनी डायमंड रिंग भी कैमरे में साफ नजर आई।
7/7
रोनाल्डो और जॉर्जीना लंबे समय से एक दूसरे के साथ हैं और दोनों की शादी की खबरें अक्सर चर्चा में रहती हैं। ऐसे में जॉर्जीना की ये नई तस्वीरें सामने आने के बाद फैंस एक बार फिर उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर उत्सुक नजर आ रहे हैं।
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.