मध्य प्रदेश चुनाव आयोग के मुताबिक, दतिया विधानसभा उपचुनाव में कुल 2,20,410 वोटर हैं. इनमें 1,16,116 पुरुष, 1,04,284 महिला और 10 अन्य कैटेगरी के वोटर शामिल हैं. कुल 291 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं, जिनमें 185 ग्रामीण और 106 शहरी इलाकों में हैं. इनमें से 233 को क्रिटिकल (संवेदनशील) और 28 को वल्नरेबल (अति संवेदनशील) के तौर पर पहचाना गया है।