धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर BBC से CNN तक...क्या बोले दुनिया के 6 बड़े मीडिया संस्थान?

Published : Jul 26, 2026, 08:51 AM IST

एक मीम से शुरू हुआ आंदोलन कैसे बना सरकार की सबसे बड़ी चुनौती? वर्ल्ड मीडिया के दावों ने उड़ाए होश! धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर BBC, Guardian, CNN और NYT की नजर! छात्र आंदोलन को लेकर दुनिया क्या कह रही है और आखिर क्यों बनी यह खबर ग्लोबल हेडलाइन?

1/7

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को BBC, Guardian, NYT, CNN और अन्य वैश्विक मीडिया ने प्रमुखता दी। छात्र आंदोलन और NEET विवाद पर अंतरराष्ट्रीय प्रतिक्रियाएं चर्चा में हैं। वैश्विक मीडिया ने इसे छात्र शक्ति की ऐतिहासिक जीत करार दिया है।

2/7

BBC का दावा: मोदी सरकार को आखिरकार आंदोलनकारी छात्रों के गुस्से के आगे झुकना पड़ा। 2014 के बाद यह दूसरा बड़ा मौका है जब सरकार को किसी आंदोलन के सामने कदम पीछे खींचने पड़े हैं।

3/7

द गार्डियन की रिपोर्ट: भाजपा के 12 साल के शासन में यह पहली बार है जब जनता और युवाओं के भारी दबाव के कारण पीएम के इतने करीबी मंत्री को पद छोड़ना पड़ा।

4/7

NYT का तीखा वार: धर्मेंद्र प्रधान ने पहले छात्रों को 'आतंकवादियों की बी-टीम' कहा था। लेकिन पुलिस की सख्ती के बाद जब आंदोलन देशभर में फैला, तो उन्हें कुर्सी छोड़नी पड़ी।

5/7

CNN का विश्लेषण: जो आंदोलन सोशल मीडिया पर महज एक मीम से शुरू हुआ था, उसने भारत के शिक्षा मंत्री की कुर्सी छीन ली। इसने युवाओं को रोजगार के मुद्दे पर एकजुट किया।

6/7

अल जजीरा की बड़ी हेडलाइन: छात्र शक्ति की ऐतिहासिक जीत-अल जजीरा ने इसे हाल के वर्षों में युवाओं, भ्रष्टाचार और जवाबदेही की मांग को लेकर सबसे बड़ी जीत करार दिया।

7/7

द डॉन में जश्न की गूंज: पाकिस्तानी अखबार 'द डॉन' ने लिखा कि 'कॉकरोच' (छात्र संगठन) की जीत हुई और जंतर-मंतर पर मिठाइयां बांटी गईं।

Related Galleries
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.