Ganesh Chaturthi: CM से मंत्रियों तक के घर विराजे बप्पा, 10 तस्वीरों में देखिए नेताओं के भव्य पंडाल

Published : Sep 14, 2026, 09:39 PM IST

गणेश चतुर्थी पर गणपति बप्पा घर-घर विराजमान हो चुके हैं। 10 दिन तक चलने वाले गणेश उत्सव धूमधाम से शुरू हो गया है। नेता से लेकर अभिनेता तक ने बप्पा को स्थापिता किया है। तस्वीरों में देखिए मुख्यमंत्री से लेकर मंत्रियों ने बप्पा का पंडाल बनाया।

1/10

तस्वीर में दिख रहे केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान अपनी पत्नी साधना सिंह के साथ सोमवार को भोपाल स्थित अपने आवास पर गणेश चतुर्थी के अवसर पर भगवान गणेश की मूर्ति की स्थापना के लिए ले जा रहे हैं।

2/10

तस्वीर में नजर आ रहे गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत हैं, जिन्होंने अपने आवास पर सोमवार को उत्तरी गोवा में गणेश चतुर्थी के अवसर पर भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की।

3/10

केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी सोमवार को हुबली में गणेश चतुर्थी के अवसर पर भगवान गणेश की मूर्ति घर लाए। पूरे परिवार के साथ पूजा-अर्चना की।

4/10

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को मुंबई में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के आवास, वर्षा बंगले में गणेश चतुर्थी के अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की।

5/10

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी सोमवार को हैदराबाद में विनायक चतुर्थी के अवसर पर अपने परिवार के सदस्यों के साथ गणपति पूजा कार्यक्रम में शामिल हुए।

6/10

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने सोमवार को नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में गणेश चतुर्थी के अवसर पर भगवान गणेश की आरती की और उनकी पूजा-अर्चना की।

7/10

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने सोमवार को नई दिल्ली में अपने परिवार के साथ विनायक चतुर्थी (गणेश चतुर्थी) का उत्सव मनाया।

8/10

मुख्यमंत्री देवेंद्र फणडवीस ने अपने घर पर गणेश जी की स्थापित कर पूरे महाराष्ट्र के करोड़ों लोगों को गणेश उत्सव की शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही बप्पा से अपने प्रदेश वासियों के लिए मंगल कामनाएं की।

9/10

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने सोमवार को नई दिल्ली में गणेश चतुर्थी के अवसर पर महाराष्ट्र सदन में भगवान गणेश की आरती की।

10/10

तस्वीर में नजर आ रहे राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा हैं, जिन्होंने सोमवार को गणपति मंदिर पर जाकर बप्पा की पूजा-अर्चना की।

Related Galleries
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.