Global Tiger Day: कैमरे में कैद हुआ टाइगर का 'रॉयल' अंदाज! PM मोदी ने शेयर कीं जंगल के राजा की 8 तस्वीरें

Published : Jul 29, 2026, 02:01 PM IST

'ग्लोबल टाइगर डे' के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को अपने X हैंडल पर बाघों की कुछ तस्वीरें शेयर की। इसके जरिए उन्होंने बाघों के संरक्षण, वन्यजीवों की सुरक्षा और जैव-विविधता को बचाए रखने के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को बताया।

1/8

बंगाल टाइगर की फोटो शेयर करते हुए पीएम मोदी ने लिखा, ग्लोबल टाइगर डे पर सभी वाइल्डलाइफ प्रेमियों को बधाई। भारत के लोगों को इस बात पर गर्व है कि दुनिया की लगभग 70% बाघ आबादी हमारे यहां है।

2/8

पीएम मोदी ने आगे लिखा, भारत में बाघों के संरक्षण की कोशिशें प्रकृति के साथ मिलर-जुलकर रहने की हमारी सदियों पुरानी संस्कृति से प्रेरित हैं और हमारे लोगों के सामूहिकर संकल्प से आगे बढ़ रही हैं।

3/8

पीएम मोदी ने लिखा, हम विज्ञान-आधारित संरक्षण, समुदाय की भागीदारी और टिकाऊ विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को भी दोहराते हैं, जो बाघों के संरक्षण को मजबूत बनाते हैं।

4/8

बता दें कि रॉयल बंगाल टाइगर भारत का राष्ट्रीय पशु है। इसे 1973 में शेर की जगह राष्ट्रीय पशु घोषित किया गया था। रॉयल बंगाल टाइगर दुनिया की सबसे बड़ी बाघ प्रजातियों में शामिल है। नर बाघ का वजन 180 से 260 किलोग्राम तक हो सकता है।

5/8

इंसानों के फिंगरप्रिंट की तरह हर रॉयल बंगाल टाइगर के शरीर पर बनी धारियों का पैटर्न अलग होता है। यह बाघ पानी से नहीं डरता, बल्कि कई किलोमीटर तक तैर सकता है और अक्सर नदियां पार कर लेता है।

6/8

रॉयल बंगाल टाइगर हिरण, जंगली सूअर, सांभर, नीलगाय और भैंसे जैसे बड़े जानवरों का शिकार करता है। शिकार के समय यह लगभग 50–60 किमी/घंटा की रफ्तार से दौड़ सकता है, हालांकि लंबी दूरी तक नहीं।

7/8

दुनिया में रॉयल बंगाल टाइगर की सबसे बड़ी आबादी भारत में पाई जाती है। इनके अलावा ये बांग्लादेश, नेपाल और भूटान में भी मिलते हैं। भारत में बाघों की सुरक्षा के लिए 1973 में प्रोजेक्ट टाइगर (Project Tiger) शुरू किया गया था, जिसने बाघ संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

8/8

जाने-माने सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने भी बुधवार को पुरी में 'ग्लोबल टाइगर डे' के मौके पर टाइगर का सैंड आर्ट बनाया।

Related Galleries
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.