गुजरात में जलप्रलय से त्राहिमाम, 7 PHOTO में देखिए तबाही...घर छोड़कर जा रहे लोग

Published : Jul 24, 2026, 12:00 PM ISTUpdated : Jul 24, 2026, 12:11 PM IST

गुजरात में मूसलाधार बारिश से जन जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। तबाही का मंजर इस कदर है कि कई जगह पहली मंजिल तक घर डूब चुके हैं। तो वहीं सैंकड़ों कारें पानी में बह चुकी हैं। आईएमडीए के अलर्ट के बाद 24 जुलाई के लिए लगभग पूरे राज्य में स्कूल बंद हैं।

1/7

गुजरात में यह तस्वीर हकीकत बयां कर रही है कि किस कदर बारिश तांडव मचा रही है। पार्किंग में खड़ी कारें डूब चुकी हैं। तो कुछ पानी में बह गईं।

2/7

गुजरात में आए जलप्रलय से सबसे बुरा हाल नवसारी, सूरत वलसाड़ और गांधीनगर का हुआ है। जहां लोगों के घर डूबने लगे हैं।

3/7

निचले इलाकों में बने घरों में पानी घुस चुका है। किचन से लेकर बेडरूम तक पानी पानी नजर आ रहा है। ऐसे में लोग अपना घर छोड़ने को मजबूर हैं।

4/7

इस तस्वीर में आप साप तौर पर देख सकते हैं कि गुजरात में बारिश कैसी तबाही मचा रही है। मल्टी स्टोरी तक डूबने की कगार पर है।

5/7

भीषण बारिश के चलते कई शहरों और गांव का संपर्क टूट चुका है। सड़कों पर पानी भर चुका है। इस तस्वीर में आप देख सकते हैं पेट्रोल पंप ही डूब गया।

6/7

राज्य में भारी बारिश से बिगड़ते हालात को लेकर सरकार हाई अलर्ट है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल खुद हालात पर नजर बनाए हुए हैं।

7/7

सोशल मीडिया पर गुजरात की बारिश और बाढ़ की यह तस्वीर जमकर वायरल हो रही है। वहीं रेस्क्यू टीम और सरकार हर कदम पर पीड़ितों की मदद कर रही है।

Related Galleries
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.