हार्दिक पांड्या का नया Bald Look हुआ वायरल, शिवाजी द बॉस के रजनीकांत से फैंस ने किया कंपेयर

Published : Sep 01, 2026, 11:30 AM IST

भारतीय क्रिकेट टीम के हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या इन दिनों अपने नए लुक को लेकर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर फैंस उनके नए अंदाज की तुलना साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'शिवाजी: द बॉस' के लुक से कर रहे हैं।

1/7

सोशल मीडिया पर हार्दिक पांड्या की लेटेस्ट तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में हार्दिक बिल्कुल नए अंदाज में नजर आ रहे हैं। फैंस उनके इस लुक को अलग-अलग एक्टर्स के लुक से कंपेयर कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।

2/7

तस्वीरों में हार्दिक ने बिल्कुल अलग लुक अपनाया है। उन्होंने अपना सिर पूरी तरह से शेव कराया हुआ है, जबकि हल्की मूंछ रख कर क्लीन शेव लुक रखा है। उनका यह नया अंदाज सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

3/7

कई फैंस का कहना है कि हार्दिक पांड्या का यह लुक साउथ की मशहूर फिल्म 'शिवाजी: द बॉस' में रजनीकांत के आइकॉनिक लुक से इंस्पायर्ड नजर आ रहा है। हालांकि, हार्दिक का यह लुक वास्तव में किससे इंस्पायर्ड है, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।

4/7

खैर, हार्दिक का लुक किसी से भी इंस्पायर्ड हो, तस्वीरों में वह काफी डैशिंग नजर आ रहे हैं। आंखों पर स्टाइलिश सनग्लासेस, कानों में डायमंड स्टड और उनका नया हेयर-फ्री लुक उनके स्टाइल को और भी खास बना रहा है।

5/7

क्रिकेट की बात करें तो हार्दिक पांड्या इस समय क्रिकेट फील्ड से दूर हैं और बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में अपनी रिकवरी पर काम कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हार्दिक जल्द ही भारतीय टीम में वापसी कर सकते हैं।

6/7

आने वाले समय में भारतीय टीम को कई महत्वपूर्ण सीरीज खेलनी हैं। इसके अलावा 2027 में वनडे वर्ल्ड कप भी होना है, ऐसे में टीम इंडिया के लिए हार्दिक पांड्या जैसे ऑलराउंडर की मौजूदगी काफी अहम मानी जा रही है।

7/7

क्रिकेट के अलावा हार्दिक पांड्या अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। वह मॉडल माहिका शर्मा को डेट कर रहे हैं। दोनों की तस्वीरें और सोशल मीडिया पोस्ट भी अक्सर चर्चा में रहती हैं।

Related Galleries
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.