असम से उत्तराखंड तक बारिश का कहर: गुवाहाटी में सड़कें बनीं तालाब, देहरादून में बह गईं कारें

Published : Sep 01, 2026, 04:16 PM IST

देश के कई हिस्सों में भारी बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है। गुवाहाटी से लेकर भागलपुर, देहरादून, प्रयागराज और अल्मोड़ा तक बारिश के कारण जलभराव, नदियों का बढ़ता जलस्तर, तेज बहाव और भूस्खलन जैसी घटनाएं सामने आई हैं। देखें 10 PHOTOS..

1/10

मंगलवार को गुवाहाटी के अनिल नगर में भारी बारिश के बाद सड़कें पानी से भर गईं। जलभराव के बीच एक शख्स रोजी-रोटी के लिए पानी के बीच रिक्शा खींचता दिखा।

2/10

गुवाहाटी के राजगढ़ इलाके में भी भारी बारिश के बाद लोग जलभराव वाली सड़क से होकर जाते नजर आए।

3/10

गुवाहाटी के अनिल नगर में रिक्शा चालक पानी से भरी सड़क से यात्रियों को लेकर गुजरते दिखे। भारी बारिश के बाद शहर की सड़कें तालाब में तब्दील हो चुकी हैं।

4/10

गुवाहाटी में तेज बारिश के बाद जलभराव के बीच एक व्यक्ति अपनी साइकिल लेकर सड़क से गुजरता दिखाई दिया।

5/10

भारी जलभराव के बीच गुवाहाटी के अनिल नगर में SDRF के जवानों ने भी मोर्चा संभाला। मंगलवार को SDRF की टीम जलभराव वाले इलाके में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालती नजर आई।

6/10

असम के गुवाहाटी में बारिश के कारण कई इलाकों में पानी भर जाने से लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा।

7/10

बिहार के भागलपुर में भी भारी बारिश का असर देखने को मिला। मंगलवार को मद्रौनी गांव में भारी बारिश के बाद कोसी नदी का जलस्तर बढ़ गया। नदी का पानी बढ़ने के कारण आसपास का इलाका जलमग्न हो गया।

8/10

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में भी भारी बारिश के बाद हालात बिगड़ गए। मंगलवार को सामने आई तस्वीरों में पौंधा रोड पर कंडोली पुल के पास बारिश के तेज बहाव में कई कारें बह गईं।

9/10

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में भी भारी बारिश के कारण गंगा और यमुना नदियों का जलस्तर बढ़ गया। मंगलवार को नदी किनारे के इलाकों में कई घर आंशिक रूप से पानी में डूबे हुए नजर आए।

10/10

उत्तराखंड के अल्मोड़ा में भारी बारिश के दौरान भूस्खलन की घटना सामने आई। मंगलवार को हवालबाग के उद्युडा गांव में पहाड़ी से गिरा मलबा एक घर की चपेट में आ गया। इस घटना में घर के अंदर मौजूद तीन लोगों की मौत की खबर है।

Related Galleries
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.